Pakistan-Afghanistan War 2025: 3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, PCB के उड़ गए होश 

Pakistan-Afghanistan War 2025: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहे सीजफायर को पाक सेना ने तोड़ दिया है. अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन जिला में पाकिस्तानी सेना ने एयर स्ट्राइक किया है. जिसमें अफगान क्रिकेट के 3 युवा सितारों की मौत हो गई. जिसके बारे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए एक बड़ा एक्शन भी लिया है. जिससे पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं. 

afghanistan cricket board

afghanistan cricket board

Pakistan-Afghanistan War 2025: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब फिर से युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. पाकिस्तानी सेना ने दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर को तोड़ते हुए अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन जिला में एयर स्ट्राइक कर दिया. जहां पर 3 क्रिकेटरों सहित कुल 8 अफगानिस्तान के नागरिकों की मौत हो गई है. इस अटैक के बाद में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत की जानकारी देने के साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान भी किया है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होश उड़ गए हैं. 

विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी हमले की जानकारी 

पाकिस्तानी सेना के इस हमले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया. इस हृदय विदारक घटना में, 3 खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और उरगुन जिले के 5 अन्य देशवासी शहीद हो गए, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. ये खिलाड़ी पहले एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे. उरगुन लौटने के बाद, एक सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War 2025: कौन हैं अफगानिस्तान के वो 3 खिलाड़ी? जिनकी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में हुई मौत 

ट्राई सीरीज से अफगानिस्तान ने नाम लिया वापस 

नवंबर महीने में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टी20 ट्राई सीरीज होनी थी. जिससे अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसका ऐलान करते हुए एसीबी ने कहा, ‘इस दुखद घटना के बाद और पीड़ितों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ आगामी ट्राई टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है, जो नवंबर के अंत में खेली जानी है. अल्लाह शहीदों को जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे, घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कृपा प्रदान करे, तथा उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ