हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सानिया मिर्जा...सानिया मिर्जा...,' फैंस की नारेबाजी से ट्रोल हुईं सना जावेद, शोएब मलिक को सपोर्ट करने पहुंची थीं स्टेडियम

Sana Javed Angry Reaction On Chants of Sania Mirza Viral Video: सना जावेद शोएब मलिक को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं। पर फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान सना स्टेडियम में अपने दूसरे पति शोएब को चीयर कर रही थीं पर लोगों ने सानिया मिर्जा के नाम की नारेबाजी से उन्हें चिढ़ाया।

विज्ञापन
Sana Javed Angry Reaction Sania Mirza Chants PSL Match (Image- News24)

Sana Javed Angry Reaction On Chants of Sania Mirza: भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में अपने पूर्व पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से खुला (एक प्रकार का तलाक) ले लिया था। इसकी जानकारी तब सामने आई जब शोएब मलिक ने पाकिस्तान की एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली। इस शादी के बाद हर जगह शोएब और सना को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। पाकिस्तान तक में लोगों को यह शादी पसंद नहीं आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ, कई सारे मीडिया ट्रायल्स हुए। पर पाकिस्तानी फैंस इससे खुश नहीं है यह फिर से तय हो गया। पीएसएल के दौरान जब सना जावेद शोएब मलिक को सपोर्ट करने पहुंचीं तो उनको फैंस ने ट्रोल कर दिया।

सना जावेद को आया गुस्सा!

इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सना जावेद स्टैंड से उतरकर वापस जा रही होती हैं, तो स्टेडियम में मौजूद फैंस नारेबाजी करते हैं। इसमें फैंस सानिया मिर्जा…सानिया मिर्जा चिल्लाते नजर आते हैं। फिर इस पर सना उनकी तरफ देखते हुए गुस्से का रिएक्शन देती हैं। इसका वीडियो जमकर वायरल होने लगा है।

देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो:-

अलग हुए सानिया-शोएब

टेनिस की दुनिया की स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। 13-14 साल बाद दोनों अलग हुए। शोएब ने इससे पहले आयशा के साथ पहली शादी की थी। सानिया मिर्जा उनकी दूसरी पत्नी थीं। अब सना जावेद से उन्होंने तीसरी शादी की। सानिया और शोएब का एक बेटा इजहान मिर्जा भी है।

विज्ञापन

सना जावेद की भी दूसरी शादी

शोएब मलिक की जहां तीसरी शादी है। वहीं सना जावेद की भी यह दूसरी शादी है। सना ने इससे पहले पाकिस्तानी सिंगर उमैर जसवाल से शादी की थी। खबरों के मुताबिक दोनों ने 2020 में शादी की थी। जबकि 2023 में ही दोनों का तलाक हो गया था। लंबे समय से कई पाकिस्तानी शो में भी शोएब और सना साथ दिख रहे थे।

यह भी देखें:- तीसरी शादी के बाद Shoaib Malik का बड़ा रिकॉर्ड, Virat, Rohit, Babar सब पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola