Pakistan Women vs Zimbabwe Women Live Streaming: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 168 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला बुधवार, 6 मई को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. फातिम सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं?
कितने बजे शुरू होगा मैच?
पाकिस्तान महिला और जिम्बाब्वे महिला के बीच दूसरा वनडे मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 3.30 बजे टॉस होगा. इस मैच में पाकिस्तान की टीम अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने उतरेगी, हालांकि उनके सामने जिम्बाब्वे की कड़ी चुनौती होगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है.
भारत में कब और कहां देखें लाइव?
भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण उपलब्ध नहीं है. हालांकि, भारतीय फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जिम्बाब्वे क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्कोर अपडेट देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं? IPL इतिहास में इस मैदान पर हुए हैं सबसे ज्यादा फाइनल मुकाबले, देखें पूरी लिस्ट
PAK W vs ZIM W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान महिला: सदफ शमास, गुल फ़िरोज़ा, आलिया रियाज़, सिदरा अमीन, आयशा ज़फ़र, नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), फातिमा सना (कप्तान), सैयदा अरूब शाह, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, मोमिना रियासत.
जिम्बाब्वे महिला: केलिस नधलोवु, क्रिस्टीन मुतासा, बिल्व्ड बिज़ा, केली नदिराया, मेलिंडा काचिंगवे (विकेटकीपर), एडेल ज़िमुनु, मिशेल मावुंगा, रुन्यारारो पासिपनोद्या, कुदज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), प्रीशियस मारांगे.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: MI और LSG बाहर! प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, देखें सभी 10 टीमों के क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines