IPL 2026: MI और LSG बाहर! प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, देखें सभी 10 टीमों के क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण
Playoff Qualification Scenario: IPL 2026 का लीग स्टेज अंतिम चरण पर है और प्लेऑफ की रेस पर सभी की नजर है. आइए सभी 10 टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण पर नजर डालते हैं.

Playoff Qualification Scenario: IPL 2026 में अब प्लेऑफ की रेस रोचक होती हुई नजर आ रही है. हर टीम की नजर प्लेऑफ पर बनी हुई है. अभी कोई भी टीम टॉप 4 में जगह बनाने की रेस से बाहर नहीं हुई है. हालांकि, सभी की प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना अलग-अलग है. आइए सभी 10 टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण पर नजर डालते हैं.
पंजाब किंग्स
2 / 11पंजाब किंग्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं और उन्हें 6 जीत मिली है. पंजाब किंग्स को क्वालिफिकेशन के लिए मात्र दो जीत की जरूरत है और उनके पास 5 मैच हैं. ऐसे में उनका प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग तय है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
3 / 11रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में जाने की संभावना 84% है. RCB ने अब तक 9 में से 6 मैच जीते हैं. उन्हें भी टॉप 4 में बने रहने के लिए कुछ मैचों में जीत की जरूरत है.
सनराइजर्स हैदराबाद
4 / 11सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना 68% है. उन्होंने 10 मैचों में से 6 जीते हैं और अगले 4 मुकाबलों में उन्हें कम से कम 2 जीत की दरकार है.
राजस्थान रॉयल्स
5 / 11SRH की तरह राजस्थान रॉयल्स के प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना 68% है. उन्होंने 10 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है. उन्हें क्वालिफिकेशन के लिए न्यूनतम दो जीत की आवश्यकता है.
चेन्नई सुपर किंग्स
6 / 11DC को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना बढ़ा ली है. उन्होंने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं. अगले 4 में से उन्हें 3 मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी.
गुजरात टाइटंस
7 / 11गुजरात टाइटंस ने 10 मैचों में हिस्सा लेते हुए 6 में जीत दर्ज की है. उनके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की संभावना 56% है. GT को कम से कम दो जीत की जरूरत है.
दिल्ली कैपिटल्स
8 / 11दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मैचों में से 4 ही जीते हैं. उनका प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो गया है. उन्हें अब अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे.
कोलकाता नाइट राइडर्स
9 / 11कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 9 मैचों में हिस्सा लिया है और उन्हें 3 जीत मिली है. अगर KKR अपने बचे हुए 5 मैच जीत जाती है, तो वो क्वालीफाई कर सकते हैं.
मुंबई इंडियंस
10 / 11मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 मैचों में हिस्सा लिया है और सिर्फ 3 में उनकी टीम जीती है. MI का क्वालिफिकेशन बेहद मुश्किल है. उन्हें न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने हैं, बल्कि अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी उनकी किस्मत निर्भर होगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स
11 / 11लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है. उन्हें क्वालीफाई करने के लिए अपने बचे हुए सभी मैच जीतने हैं. उनका क्वालिफिकेशन दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.