Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान को अपने घर में वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। पहले मैच में 127 रनों से जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान की टीम उम्मीद कर रही थी कि मुल्तान में फिर से उसे जीत हासिल होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और टीम वेस्टइंडीज से घर में 34 साल बाद हार गई। पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 133 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 120 रनों से हार गई। टीम की इस बड़ी हार के बाद फैंस ने बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा है।
दोनों पारियों में फेल रहे बाबर
बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ एक रन बना पाए थे, जिनका विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोती ने लिया। टीम को उम्मीद थी की कि उनके रहते टीम 254 रन बना लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और देखते-देखते पूरी टीम 133 रन पर ढेर हो गई।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘आपको गुगली आती नहीं दिखेगी…’ Harry Brook के ‘धुंध’ वाले बयान पर अश्विन ने दी नसीहत
पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में बाबर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन के बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। एक नजर डालते हैं बाबर के प्रदर्शन को लेकर फैंस के रिएक्शंस पर।
ऐसा रहा मैच का हाल
वेस्टइंडीज ने मैच के पहले दिन 163 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम अपनी पहली पारी में 154 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वॉरिकेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वेस्टइंडीज की टीम ने क्रैग ब्रैथवेट की 52 रनों की पारी के दम पर दूसरी पारी में 244 रनों का मजबूत स्कोर बनाया, जिससे पाकिस्तान को 254 रनों का टारगेट मिला। हालांकि पाकिस्तान दूसरी पारी में बुरी तरह लड़खड़ा गया और तीसरे दिन ही सुबह 133 रन पर ढेर हो गया। विंडीज टीम के लिए वॉरिकन ने पूरे मैच में नौ विकेट लिए।
ये भी पढ़ें:- ‘अगर सेलेक्टर्स कहते हैं, तो मैं बाहर…’ रिटायरमेंट को तैयार धाकड़ सलामी बल्लेबाज
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
15 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
22 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
23 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines