PAK vs WI: टीम की शर्मनाक हार पर फैंस ने बाबर आजम को लपेटा, जमकर लगाई क्लास

PAK vs WI: पाकिस्तान को सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम की इस हार के बाद फैंस ने बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा है।

Babar Azam

Babar Azam

Pakistan vs West Indies: पाकिस्तान को अपने घर में वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। पहले मैच में 127 रनों से जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान की टीम उम्मीद कर रही थी कि मुल्तान में फिर से उसे जीत हासिल होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और टीम वेस्टइंडीज से घर में 34 साल बाद हार गई। पाकिस्तान को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 133 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 120 रनों से हार गई। टीम की इस बड़ी हार के बाद फैंस ने बाबर आजम पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन

दोनों पारियों में फेल रहे बाबर

बाबर वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ एक रन बना पाए थे, जिनका विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोती ने लिया। टीम को उम्मीद थी की कि उनके रहते टीम 254 रन बना लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और देखते-देखते पूरी टीम 133 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में बाबर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों अनुभवी बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन के बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। एक नजर डालते हैं बाबर के प्रदर्शन को लेकर फैंस के रिएक्शंस पर।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा रहा मैच का हाल

वेस्टइंडीज ने मैच के पहले दिन 163 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम अपनी पहली पारी में 154 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वॉरिकेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वेस्टइंडीज की टीम ने क्रैग ब्रैथवेट की 52 रनों की पारी के दम पर दूसरी पारी में 244 रनों का मजबूत स्कोर बनाया, जिससे पाकिस्तान को 254 रनों का टारगेट मिला। हालांकि पाकिस्तान दूसरी पारी में बुरी तरह लड़खड़ा गया और तीसरे दिन ही सुबह 133 रन पर ढेर हो गया। विंडीज टीम के लिए वॉरिकन ने पूरे मैच में नौ विकेट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ