पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में 5 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट खोकर 207 रन ही बना सकी. लेकिन पाकिस्तान की टीम यह मैच जीतकर भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 पर रोकना था, लेकिन पाक टीम ऐसा नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई. श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली और सबका दिल जीत लिया. उनके अलावा, पवन रत्नायके ने 58 रन बनाए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन और चरित असलंका ने 25 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 ओवर में 6 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 28 रन बनाने हैं.
18वें ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका ने अपना छठा विकेट गंवा दिया. पवन रत्नायके 37 गेंदों पर 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें शाहीन अफरीदी ने आउट किया.
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन के अंदर रोकना था, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही. श्रीलंका की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर गया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
श्रीलंका ने 14 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं. फिलहाल पवन रत्नायके 46 रन और दासुन शनाका 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 36 गेंदों पर 93 रनों की जरूरत है.
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने जेनिथ लियानगे के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवा दिया. लियानगे सिर्फ 5 रन बनाकर मोहम्मद नवाज की गेंद पर आउट हो गए. 12 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 102 रन है.
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने कामिंडु मेंडिस के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया. मेंडिस सिर्फ 3 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 94 रन है.
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने पावरप्ले के 6 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं. फिलहान चरिथ असलंका 10 रन और पवन रत्ननायके 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्रीलंका को चरिथ असलंका के रूप में तीसरा झटका लगा. असलंका 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए. 9 ओवर्स के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन है.
5वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को कामिल मिशारा के रूप में दूसरा झटका लगा. मिशारा 15 गेंदों पर 26 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने. श्रीलंका ने 33 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है.
पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका ने शुरुआती 3 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल कामिल मिशारा 20 रन और चरिथ असलंका 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर श्रीलंका को पहला झटका लगा. पथुम निसांका सिर्फ 3 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए. 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 10 रन है.
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए पथुम निसांका और कामिल मिशारा पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहला ओवर करने आए हैं.
पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 213 रनों का बड़ा टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा ने शतक जड़ा और सबसे ज्यादा 100 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, फखर जमान ने 42 गेंदों पर 84 रन बनाए. वहीं, श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया.
आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर पाकिस्तान ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया. शाहीन अफरीदी 4 रन बनाकर दिलशान मदुशंका की गेंद पर आउट हो गए.
शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार शतक जड़ दिया है. फरहान ने 59 गेंदों पर 9 चौके और 5 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया. यह टी20 वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है.
20वें ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया. फरहान 60 गेंदों पर 100 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े. उन्हें दिलशान मदुशंका ने आउट किया.
19वें ओवर में पाकिस्तान को दो झटके लगे. ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं, चौथी गेंद पर कप्तान सलमान आगा भी बिना खाता खोले आउट हो गए. 199 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया. शादाब खान सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं साहिबजादा फरहान 99 रन बनाकर खेल रहे हैं.
16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान को फखर जमान के रूप में पहला झटका लगा. जमान 42 गेंदों पर 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया.
PAK vs SL Super 8, T20 World Cup 2026 Highlights: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 5 रन से जीत हासिल की. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 213 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका अपनी शानदार पारी से टीम को जीत के बेहद करीब ले आए थे, लेकिन आखिरी दो गेंदों पर शाहीन अफरीदी ने कोई रन नहीं बनने दिया और पाकिस्तान को यादगार जीत दिला दी. लेकिन यह मैच जीतने के बावजूद पाकिस्तान का सफर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यहीं खत्म हो गया. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकना जरूरी था, लेकिन पाक टीम ऐसा करने में नाकाम रही.
श्रीलंका की ओर से कप्तान शनाका ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 8 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन की पारी खेली और सबका दिल जीत लिया. उनके अलावा, पवन रत्नायके ने 58 रन बनाए, जबकि कामिल मिशारा 26 रन और चरित असलंका ने 25 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए थे. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा ने शानदार शतक जमाते हुए 100 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा फखर जमान ने 42 गेंदों में 84 रन ठोककर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इन दोनों के अलावा, पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज तो अपना खाता तक नहीं खोले सके. वहीं, श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। कप्तान दासुन शनाका ने 2 विकेट लिए, जबकि दुष्मंथा चमीरा को 1 सफलता मिली.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---