हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs SL: बाबर आजम बाहर, 'करो या मरो' मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने प्लेइंग XI में किए 3 बड़े बदलाव

Pakistan vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज (28 फरवरी) पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने हैं. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है. पाकिस्तान ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव किए हैं.

विज्ञापन
Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज (28 फरवरी) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का अहम मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की टीम को इस मुकाबले में हर हाल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, पाकिस्तान ने इस करो या मरो मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव किए हैं. कप्तान सलमान आगा ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम समेत 3 खिलाड़ियों को इस मैच की प्लेइंग XI में बाहर कर दिया है.

पाकिस्तान ने बाबर आजम को किया ड्रॉप

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से बाबर आजम को ड्रॉप कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. उनकी धीमी स्ट्राइक रेट की वजह से उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में बाबर ने 24 गेंदों में सिर्फ 25 रन बनाए थे, जो टीम के लिए काफी धीमा साबित हुआ.
अब श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान को आक्रामक बल्लेबाजी की जरूरत है. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने स्ट्राइक धीमे करने वाले बाबर को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया और उनकी जगह ख्वाजे नफे को मौका दिया है.

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती, तो यह बाबर के टी20 इंटरनेशनल करियर के लिए भी बड़ा झटका साबित हो सकता है. बाबर के अलावा, पाकिस्तान ने सैम अयूब और सलमान मिर्जा को भी इस मैच से बाहर रखा है. उनकी जगह नसीम शाह और अबरार अहमद को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को क्या करना होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम अपने तीनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है. वहीं, श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इस मुकाबले में कम से कम 65 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, या फिर लक्ष्य को 13 ओवर के भीतर हासिल करना होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो टीम सुपर-8 ग्रुप-2 में तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो जाएगी और न्यूजीलैंड आराम से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: ईडन गार्डन में मचेगा कोहराम! बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का खौफ? पिच रिपोर्ट ने मचाई खलबली!

पाकिस्तान की प्लेइंग XI

साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग XI

पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका.

ये भी पढ़ें- PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हारकर भी श्रीलंका की ‘जीत’ पक्की, एक तरफ सम्मान तो दूसरी ओर करोड़ों का नुकसान!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola