Pakistan vs New Zealand: अपनी मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। दोनों टीमों के बीच 16 मार्च से पांच मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इस दौरे के शुरू होने से पहले पाकिस्तान को गुड न्यूज मिली है, जहां अब टीम के बैटिंग कोच मोहम्मद यूसुफ भी टीम के साथ न्यूजीलैंड रवाना होंगे।
अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के चलते न्यूजीलैंड दौरे से हटने के फैसले के कुछ घंटों बाद पूर्व पाक बल्लेबाज ने अपना मन बदल लिया है और अब वह टीम के साथ व्हाइट फॉर्मेट सीरीज के लिए टीम के साथ यात्रा करेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले कहा था कि यूसुफ अपनी बेटी की बीमारी की वजह से दौरे से हट रहे हैं। लेकिन अब पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ‘यूसुफ ने बोर्ड को सूचित किया है कि उनकी बेटी की हेल्थ में सुधार है, इसलिए वह टीम के साथ न्यूजीलैंड जाने के लिए उपलब्ध हैं।’
न्यूजीलैंड दौरै के बाद हेड कोच की तलाश करेगा PCB
बता दें कि हाल ही में खत्म हुई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की एक भी जीत न मिलने के बाद यूसुफ को इस दौरे के लिए बैटिंग कोच नियुक्त किया गया था। पूर्व कप्तान सहयोगी स्टाफ में एकमात्र नए सदस्य थे, क्योंकि पीसीबी ने दौरे के लिए आकिब जावेद को अंतरिम हेड कोच और सहायक कोच अजहर महमूद को बरकरार रखा था। पीसीबी ने कहा है कि वह दौरे के बाद हेड कोच की तलाश करेगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: लौट आया पुराना चहल, एक्टिंग से उड़ाया मोहम्मद रिजवान का मजाक, देखें मजेदार वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफियान मोकीम, तैयब ताहिर।
यह भी पढ़ें: T20 WC और चैम्पियन ट्रॉफी जीतकर भी ‘खुश’ नहीं हार्दिक पांड्या, बता दिया अपना अल्टीमेट टारगेट
संबंधित खबरें
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
12 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
30 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
37 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines