Mohammad Amir Back Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 से पहले न्यूजीलैंड के साथ घर पर टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का आगाज 18 अप्रैल से होने जा रहा है। वहीं इस सीरीज को लेकर आज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाक टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वाइट बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान एक बार फिर से बाबर आजम के हाथों में आ गई है। कीवी टीम के साथ होने वाली सीरीज में अब बाबर आजम की कप्तानी देखने को मिलेगी।
इस खिलाड़ी की 4 साल बाद पाक टीम में वापसी
हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग खत्म हुई है। जिसके बाद दो पाक खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल संन्यास वापस लेकर फिर से नेशनल टीम के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की थी। जी हां हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम की।
अब इन दोनों खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए पाक टीम के स्क्वाड में शामिल किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। अब आमिर और इमाद एक बार फिर से पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे।
मोहम्मद आमिर की पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगभग 4 साल के बाद एंट्री हुई है। मोहम्मद आमिर ने पाक टीम के लिए अपना आखिरी टी20 मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 30 अगस्त 2020 को खेला था। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।
जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 59 विकेट हासिल किए थे। मोहम्मद आमिर अपनी गति और स्विंग से बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं ऐसे में आमिर आगामी टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान टीम का बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 टीम का हुआ ऐलान, इस बार बदल गया कप्तान; इन खिलाड़ियों को मिला मौका
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को मिला WC जिताने वाला ‘X फैक्टर’! पांड्या से भी घातक है ऑलराउंडर
ये भी पढ़ें:- BCCI-IPL फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग कैंसिल, टूर्नामेंट के नियमों को लेकर होनी थी चर्चा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
41 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines