IPL- BCCI (1)

BCCI-IPL फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग कैंसिल, टूर्नामेंट के नियमों को लेकर होनी थी चर्चा

Bcci Meeting With Ipl Team Owners Cancelled : IPL टीम मालिकों और BCCI के बीच गुजरात के अहमदाबाद में 16 अप्रैल को होने वाली बैठक रद्द हो गई है। IPL के नियमों को लेकर IPL टीम मालिकों और BCCI के बीच यह बैठक होनी थी ।

Bcci Meeting With Ipl Team Owners Cancelled : IPL की सभी फ्रेंचाइजियों की बीसीसीआई के 16 अप्रैल को होने वाली बैठक रद्द हो गई है। IPL के नियमों को लेकर बैठक में चर्चा होनी थी। यह गुजरात के अहमदाबाद में होनी थी। TOI के मुताबिक, फ्रेंचाइजी मालिकों को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है। बता दें कि कई टीम मालिक मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन नियम को लेकर नाराज हैं।

विज्ञापन

टीम मालिक चाहते हैं कि रिटेंड प्लेयर की संख्या को बढ़ाकर 4 से 8 कर दी जाए। इस बैठक में IPL-18 के नियम और रिटेंशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी। बैठक में IPL 2025 के मेगा ऑक्शन ,आईपीएल की पॉलिसी, प्लेयर रिटेंशन, नीलामी प्रक्रिया पर भी चर्चा होनी थी। BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और आईपीएल अध्यक्ष समेत अन्य बीसीसीआई अधिकारियों को शामिल होना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ