Live Updates
18:00 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: ग्रुप 2 का मौजूदा समीकरण क्या है?

सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड फिलहाल आराम से टॉप पर है. श्रीलंका को हराने के बाद उनके पास 2 अंक और +2.550 का मजबूत नेट रन रेट है. अगर यह मैच बारिश में धुल जाता है तो इंग्लैंड 3 अंकों के साथ आगे बना रहेगा, जबकि जीत मिलने पर उसके 4 अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल की राह काफी आसान हो जाएगी. पाकिस्तान की बात करें तो अगर मैच बेनतीजा रहता है, तो उनके 2 अंक हो जाएंगे. लेकिन तब उनका सेमीफाइनल का रास्ता काफी पेचीदा हो जाएगा और उन्हें दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

न्यूजीलैंड के खाते में भी फिलहाल 1 अंक है, जो उन्हें एक नो-रिजल्ट मैच से मिला. उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. वहीं, श्रीलंका ने अब तक एक मैच खेला है और उनके पास कोई अंक नहीं है। उनकी स्थिति सबसे मुश्किल है, उन्हें अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे और साथ ही बाकी टीमों के नतीजे भी उनके पक्ष में जाने की उम्मीद करनी होगी.

17:41 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: जोफ्रा आर्चर को लेकर साहिबजादा फरहान ने क्या कहा?

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करने पर साहिबजादा फरहान ने कहा, “नहीं, जोफ्रा आर्चर का सामना करना कोई बड़ी बात नहीं है. हम पाकिस्तान में पहले भी उनका सामना कर चुके हैं. हमारे पास भी अच्छे गेंदबाज हैं, जो 145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. इसलिए यह कोई बड़ी चुनौती नहीं है. इंग्लैंड ने जरूर योजना बनाई होगी, लेकिन मैंने भी अपनी तैयारी कर रखी है.ऐसा नहीं है कि सिर्फ उनके पास ही प्लान होगा. देखते हैं क्या होता है, मुकाबला अच्छा रहेगा.”

16:47 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: अभी कैसा पल्लेकेले का मौसम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लेकेले में अभी मौसम काफी सुहावना है और अच्छी धूप निकली हुई है. फिलहाल बारिश की कोई आशंका नहीं दिख रही, जो फैंस के लिए राहत भरी खबर है.

16:24 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: बाबर आजम किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?

बाबर आजम किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में बाबर बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे. उनकी जगह ख्वाजा नफे और शादाब खान को ऊपर भेजा गया था. इस पर हेड कोच माइक हेसन ने कहा था, “जब हम 12वें ओवर तक पहुंचे, उस समय बाबर आजम को भेजना सही विकल्प नहीं था.”

हेसन ने आगे यह भी माना कि टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के दौरान बाबर का स्ट्राइक रेट 100 से कम रहा है, इसलिए टीम उन्हें उस भूमिका में नहीं देख रही. ऐसे में बाबर आजम की भूमिका नंबर 4 पर एक ‘स्टेबलाइज़र’ की हो सकती है, यानी अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिरते हैं तो वह पारी को संभालने का काम कर सकते हैं.

15:59 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: कब और कहां देखें लाइव?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

15:46 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: पाकिस्तान की प्लेइंग XI में होगा बदलाव?

मैच से एक दिन पहले अभ्यास सत्र में शाहीन अफरीदी ने लंबा स्पेल डाला, लेकिन ऐसा लगता नहीं कि बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी. फिलहाल सलमान मिर्जा के अपनी जगह बरकरार रखने की संभावना ज्यादा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे की जगह फखर जमान को मौका दिया था. हालांकि, वह मैच बारिश में धुल गया, लेकिन टीम मैनेजमेंट अब उसी फैसले पर कायम रहना चाहेगा और अनुभवी फखर को एक और मौका दे सकता है.

14:55 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: मैच के दौरान होगी बारिश?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 6:30 बजे होगा. AccuWeather के अनुसार, मैच के दौरान बारिश की संभावना 0% है. यानी बारिश होने का आसार नहीं हैं. हालांकि, आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तापमान लगभग 26-21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

14:22 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

13:32 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: पल्लेकेले में कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक मंगलवार को पल्लीकेले में मौसम साफ रहने वाला है. दिन में धूप खिली रहेगी और शाम तक बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है. यानी पाकिस्तान की टीम और फैंस दोनों ही राहत महसूस कर सकते हैं, क्योंकि इस मैच में पूरे 40 ओवर का रोमांच बिना किसी रुकावट के देखने को मिल सकता है.

11:57 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: मैच पर बारिश का खतरा!

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच यह मैच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मौसम को लेकर पहले थोड़ी चिंता थी. लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिन में करीब 25% बारिश की संभावना है और लगभग 48% बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि रात में बारिश की संभावना घटकर सिर्फ 2% रह जाती है. यानी मुकाबले के दौरान बारिश से ज्यादा परेशानी होने की उम्मीद नहीं है और फैंस पूरा मैच देख सकते हैं.

13:21 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: पल्लेकेले की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?

सुपर-8 के पिछले मैचों में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबला नहीं देखा गया था. पिच लंबे समय तक कवर्स से ढकी रही थी, जिससे बल्लेबाजों के लिए खेलना मुश्किल हो रहा था. लेकिन अब मैच से पहले धूप है और पिच को सेट होने का समय भी मिलेगा, जिससे बल्लेबाजों को थोड़ी राहत मिल सकती है. फिर भी यहां स्पिनरों का दबदबा देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान के पास कई स्पिनर्स हैं, इसलिए इंग्लिश टीम मुश्किल में पड़ सकती है.

13:12 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: नेट रन रेट बनेगा गेम चेंजर

अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान को अपना NRR सुधारने का मौका नहीं मिलेगा. ऐसे में पाकिस्तान टीम के लिए सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत बड़े अंतर से दर्ज करनी होगी. लेकिन अगर कई टीमें समान अंकों पर समाप्त होती हैं, तो नेट रन रेट (NRR) गेम चेंजर बन जाएगा.

12:33 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंग्लैंड टीम का दबदबा साफ नजर आता है. दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 21 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है. इतना ही नहीं, इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए सभी तीन मुकाबले भी जीत लिए हैं, जिसमें 2022 का फाइनल भी शामिल है.

12:12 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 का पहला मैच बारिश में धुलने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है. सुपर-8 राउंड में हर टीम को सिर्फ तीन मैच हैं और हर एक अंक बेहद कीमती है. अगर पाकिस्तान इंग्लैंड को हरा देता है तो उसके खाते में तीन अंक हो जाएंगे और आखिरी मैच में श्रीलंका को हराकर वह सीधे पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में पाक टीम यही दुआ कर रही है कि मौसम साथ दे.

11:56 (IST) 24 Feb 2026
PAK vs ENG Weather Live: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 की टक्कर आज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड की टक्कर होने जा रही है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. पाकिस्तान का पिछला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना एक भी गेंद डाले बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में अब इंग्लैंड के खिलाफ जीत उनके लिए बेहद जरूरी हो गई है, ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रह सकें.

PAK vs ENG Weather, Super 8 Live Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस रोमांचक मुकाबले से पहले सबकी नजरें कैंडी के मौसम पर टिकी है. इंग्लैंड पहले ही श्रीलंका को हराकर दो अंक ले चुकी है, इसलिए पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिहाज से बेहद अहम है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश में धुल जाने के बाद अब पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो मुकाबला है. ऐसे में पाक टीम बिल्कुल नहीं चाहेगी कि एक और मैच बारिश की भेंट चढ़ जाए.

PAK vs ENG Weather: मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. AccuWeather के मुताबिक, मैच के दिन पल्लेकेले में आसमान में बादल छाए रहेंगे और करीब 25% बारिश की संभावना है. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि रात में बारिश की संभावना सिर्फ 2% है और बादल भी काफी कम (करीब 12%) हो जाएंगे. यानी मैच पर मौसम का ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है और शुरुआत तक आसमान साफ हो सकता है.

---विज्ञापन---

PAK vs ENG Weather: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से यह मैच नहीं हो पाता है तो पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों टीमों के बीच 1-1 बांट दिया जाएगा. इंग्लैंड के पास पहले से ही दो अंक हैं और इस मैच के बाद उसके पास 3 अंक हो जाएंगे. वहीं, पाकिस्तान के खाते में दो मैचों के बाद 2 अंक ही हो पाएंगे और उसके लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी.

---विज्ञापन---

PAK vs ENG Weather: सेमीफाइनल का समीकरण

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सुपर-8 में कम से कम दो मैच जीतने हैं यानी 4 अंक बेहद जरूरी है. इंग्लैंड ने पहले ही अपने पिछले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दो अंक जुटा लिए हैं. अगर अब इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज कर लेता है, तो उसका सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का माना जाएगा. वहीं, पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. अगर पाकिस्तान की टीम यह मैच हारती है तो वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है.

PAK vs ENG Weather: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह और ख्वाजा नौफेल.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टोंग और रेहान अहमद.