Pakistan vs England, Shaheen Afridi: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. शाहीन ने मैच में पहला विकेट लेते ही अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए. इंग्लैंड के ओपनर टॉम बैंटन उनका 150वां शिकार बने. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने वकार यूनुस और शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली.
शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट
पाकिस्तान के तेज गेंदजबाज शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. शाहीन को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत थी, जिसे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में पहले ओवर की 5वीं गेंद पर ही टॉम बैंटन को आउट कर हासिल कर लिया. शाहीन ने 80 वनडे मैचों में 150 विकेट पूरे किए है. इसी के साथ वह वनडे में 150 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज गेंदबाज हैं.
इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी और राशिद खान की बराबरी कर ली. शमी-राशिद ने भी 80 मैचों में 150 विकेट हासिल किए थे. इस लिस्ट में नेपाल के संदीप लामिछाने सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 73 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था. उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (77 मैचों में) और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक (78 मैचों में) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | देश | मैच | विपक्षी टीम | वेन्यू | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| संदीप लामिछाने | नेपाल | 73 | स्कॉटलैंड | कीर्तिपुर | 18 मई 2026 |
| मिचेल स्टार्क | ऑस्ट्रेलिया | 77 | वेस्टइंडीज | नॉटिंघम | 6 जून 2019 |
| सकलैन मुश्ताक | पाकिस्तान | 78 | भारत | ढाका | 16 जनवरी 1998 |
| मोहम्मद शमी | भारत | 80 | इंग्लैंड | द ओवल | 12 जुलाई 2022 |
| राशिद खान | अफगानिस्तान | 80 | बांग्लादेश | चट्टोग्राम | 28 फरवरी 2022 |
| शाहीन शाह अफरीदी | पाकिस्तान | 80 | इंग्लैंड | लाहौर | 25 अक्टूबर 2026 |
| ट्रेंट बोल्ट | न्यूजीलैंड | 81 | बांग्लादेश | द ओवल | 5 जून 2019 |
| ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | 82 | श्रीलंका | दांबुला | 20 फरवरी 2004 |
ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी OUT, मयंक यादव IN…अजिंक्य रहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
वकार यूनुस-शोएब अख्तर को छोड़ा पीछे
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने 80वें वनडे मैचों की 79वीं पारियों में 150 विकेट हासिल किए हैं. इसी के साथ शाहीन वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल दूसरे गेंदबाज हैं. इस मामले में उन्होंने वकार युनूस और शोएब अख्तर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 91-91 मैचों में 150 वनडे विकेट पूरे किए थे. पाकिस्तान के लिए सबसे तेज 150 वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज सकलेन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 78 मैचों में यह कारनामा किया था. शाहीन वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के 13वें गेंदबाज भी बन गए हैं.
शाहीन अफरीदी का वनडे करियर
साल 2018 में वनडे क्रिकेट शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए अब तक खेले 80 वनडे मुकाबलों में करीब 25 की गेंदबाजी औसत से 150 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.55 रही है. वह अपने वनडे करियर में तीन बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रन देकर 6 विकेट है. शाहीन के नाम पाकिस्तान की ओर से वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उन्होंने महज 51 मैचों में हासिल किया था.
ये भी पढ़ें- ग्रीन छोड़ ‘पिंक कलर’ की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तान की टीम, जानिए क्यों बदला रंग
संबंधित खबरें
हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
29 mins agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
45 mins agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
58 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
1 hr agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
2 hrs agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
3 hrs agoIND और NZ के बीच तीसरा T20I मैच कब-कहां खेला जाएगा? नोट कर लें शेड्यूल
3 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines