हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच, शादाब खान ने शतक जड़कर दिलाई अविश्वसनीय जीत

PAK vs ENG: पाकिस्तान ने रविवार को शादाब खान के शतक के बदलौत इंग्लैंड के खिलाफ 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. 242 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने सिर्फ 154 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे और जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन शादाब ने मैच की कहानी बदल दी.

विज्ञापन
शादाब खान ने पाकिस्तान को जिताया हारा हुआ मैच (PIC Credit -X)

Pakistan vs England: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. रविवार (25 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 242 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने सिर्फ 154 रन पर अपने 9 विकेट गंवा दिए थे और जीत की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी. पाकिस्तान को जीत के लिए 88 रन की जरूरत थी और सिर्फ एक विकेट बचा था. ऐसी मुश्किल स्थिति में ऑलराउंडर शादाब खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और मैच का पासा पलट दिया.

शादाब ने 96 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की पारी खेलकर हारे हुए मुकाबले में पाकिस्तान को एक अविश्वसनीय जीत दिला दी. उन्होंने हारिस राउफ के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 80 गेंद में 89 रनों की साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम को यादगार जीत दिलाई. यह पाकिस्तान की ट्राई सीरीज में लगातार तीसरी जीत रही, जबकि इंग्लैंड की लगातार दूसरी हार है.

154 रन पर 9 विकेट गिरने के बाद शादाब खान ने पलटा मैच

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 18 रन पर पहला, 27 रन पर दूसरा और 31 रन पर तीसरा विकेट गंवा दिया. बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका और 102 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई. एक समय पाकिस्तान का स्कोर 33.5 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन था और टीम को जीत के लिए 88 रन और बनाने थे, जबकि उसके पास सिर्फ एक विकेट बचा था. ऐसे में पाकिस्तान की जीत लगभग नामुमकिन नजर आ रही थी. हालांकि, शादाब खान ने हार मानने के बजाय आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. दूसरे छोर से हारिस रऊफ ने उनका साथ निभाया और दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

शादाब ने 96 गेंदों पर नाबाद 113 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. वहीं, नंबर-11 पर बल्लेबाजी करने उतरे रऊफ ने भी उनका भरपूर साथ दिया. दोनों ने 10वें विकेट के लिए 80 गेंदों में नाबाद 89 रनो की साझेदारी कर इतिहास रच दिया, जिसमें रऊफ ने सिर्फ 7 रन जोड़े. यह वनडे क्रिकेट में सफल रन चेज के दौरान 10वें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी रही. साथ ही यह इस पारी में पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी भी थी. शादाब की शानदार शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाकर एक विकेट से यादगार जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड, आंकड़े कर देंगे हैरान

विज्ञापन

इंग्लैंड ने बेन डकेट के शतक से बनाए थे 141 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में टॉम बैंटन 4 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने. इसके बाद जो रूट भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 7 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक भी सिर्फ 1 रन बना पाए और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ब्रूक इस मुकाबले में फ्लॉप रहे. जॉर्डन कॉक्स भी केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बेन डकेट और सैम करन ने पारी को संभालने की कोशिश की.

दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 गेंदों में 93 रनों की अहम साझेदारी हुई. करन 52 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने शतक जड़ा और 111 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली. डकेट ने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, विल जैक्स 16 गेंदों में 13 रन ही बना सके, जबकि लियाम डॉसन ने 5, जेमी ओवर्टन ने 10 और हेनरी ने 8 रन बनाए. वहीं, गस एटकिंसन ने 28 गेंदों में 36 रनों की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 241 तक पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे और 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: भारत ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, हरमनप्रीत-दीप्ति ने जड़ा शतक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola