Shan Masood: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की दिक्कतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीम को घर में लगातार हार झेलनी पड़ रही है, जिससे टेस्ट कप्तान शान मसूद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाबर आजम की जगह कप्तान बनाए गए मसूद का पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान के रूप में 0-6 का रिकॉर्ड है। उनकी कप्तानी में टीम सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-3 से हारी। इसके बाद टीम को घर में बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। बांग्लादेश से हारने के बाद टीम की जमकर फजीहत हुई। टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ भी तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार गई। ऐसा होने के बाद शान मसूद पर गाज गिरनी तय है।
जियो न्यूज के अनुसार, नेशनल सिलेक्शन कमिटी पाकिस्तान के कप्तान के रूप में मसूद के भविष्य पर फैसला लेगी और बहुत जल्द ही नए कप्तान की भी घोषणा की जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि लीडरशिप में बदलाव पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान नहीं, बल्कि 26 दिसंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले होगा।
कप्तानी के दावेदार कौन-कौन?
विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा में से किसी एक को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। रिजवान पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के बेस्ट बल्लेबाज रहे हैं, साथ ही आगा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। अजीब बात यह है कि कप्तान के रूप में उप-कप्तान सऊद शकील का नाम सामने नहीं आया है। पीसीबी ने शकील को मसूद का उत्तराधिकारी बनाया था, लेकिन उनके बल्ले से कुछ ज्यादा रन नहीं निकल रहे हैं तो ऐसे में उन्हें इस भूमिका के लिए शायद ही चुना जाए। उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर करने की बात की जा रही है।
ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल की अचानक टेस्ट क्रिकेट में हुई वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
दूसरे टेस्ट में भी बदलाव संभव
पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 47 रनों की हार के बाद दूसरे टेस्ट में बदलाव संभव हैं। दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर को मुल्तान में खेला जाएगा। उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट के लिए अबरार अहमद उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे पांचवें दिन बैटिंग करने भी नहीं आए। उनकी जगह जाहिद महमूद या नौमान अली को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि बल्लेबाज कामरान गुलाम और इमाम-उल-हक को भी टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: ‘बहुत हो गया, पूरी दुनिया हंस रही है..’ बाबर आजम पर भड़का पूर्व दिग्गज
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
35 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
38 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 150 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines