World Test Championship Points Table Pakistan: मुल्तान टेस्ट मैच में पाकिस्तान में हालात खराब है। पहली पारी में 550 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी पाकिस्तान की टीम हार की कगार पर है। मुल्तान टेस्ट मैच में अभी एक दिन का खेल बचा है और इंग्लैंड को जीतने के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है। अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में हार जाती है तो उसे काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर पाकिस्तान की टीम मुल्तान टेस्ट मैच में हार जाती है तो वो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जाने की रेस से भी बाहर हो जाएगी। इसके बाद अगर पाकिस्तान सारे मैच जीत भी लेती है तो भी उनका कुछ नहीं होगा।
पॉइंट टेबल में आठवें स्थान पर है पाकिस्तान
अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल की बार करें तो पाकिस्तान टीम इस समय नौ टीमें में आठवें स्थान पर है। इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान ने 7 मैचों खेले हैं। इसमें से पाकिस्तान को सिर्फ 2 ही मैच में जीत मिली है, जबकि उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के इस समय 16 अंक हैं और उसका पीसीटी 19.050 है।
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल की बहन की पोस्ट पर सारा का खास रिएक्शन वायरल
वेस्टइंडीज से भी नीचे पहुंच जाएगी पाकिस्तान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में इस समय आखिरी स्थान पर वेस्टइंडीज है। उनका पीसीटी 18.52 है। वहीं, अगर पाकिस्तान की टीम मुल्तान टेस्ट मैच में हार जाती है तो उसका पीसीटी गिरकर 16.67 हो जाएगा। इसका मतलब है कि वो वेस्टइंडीज से भी नीचे चले जाएंगे। बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपिनशिप के फाइनल में जाने का कटऑफ 58.5 का है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम अपने बचे हुए मैच जीत जाती है तो उसका पीसीटी अधिक से अधिक 52.38 का ही हो पाएगा। जो फाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं है।
इन देशों के खिलाफ खेलनी है सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। यहां पर टीम को दो मैचों की सीरीज खेलनी हैं। इसके बाद टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है। ऐसे में मुल्तान टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान टीम की आगे की राह मुश्किल है।
ये भी पढ़ें;- मयंक यादव की पेस को लेकर तमीम इकबाल ने कसा तंज, मुरली कार्तिक ने कर दी बोलती बंद
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
35 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
39 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines