PAK vs BAN Test Cricket Series: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदकर इतिहास रचा और पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को हराने का कारनामा रचा। पाकिस्तान को मिली इस शर्मनाक हार के बाद टीम की चारों ओर आलोचनाएं हो रही हैं। प्रशंसकों और विशेषज्ञ दोनों पाकिस्तानी टीम को इस हार के लिए कोस रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को नसीहत दे डाली है।
बासित अली ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सलाह दी है कि वो भारत की नकल करें, तो यहां का क्रिकेट बेहतर हो सकता है। दलीप ट्रॉफी की तरह खिलाड़ियों को पूल बनाकर उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका दिया जाना चाहिए। बासित अली ने बांग्लादेश टेस्ट के बाद पीसीबी की ओर से चैंपियंस लीग शुरू करने के फैसले पर भी नाराजगी जाहिर की। कहा, हमें टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि, पाकिस्तान के पास इस प्रारूप में क्रिकेटरों का एक मजबूत पूल नहीं है।
क्या बोले बासित अली
दिग्गज खिलाड़ी बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पाकिस्तान ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खेल रणनीतियों की नकल की है। लेकिन उन्हें भारत को देखना चाहिए और उनकी नकल करने का प्रयास करना चाहिए। बासित ने आगे कहा कि टेस्ट सीरीज के बाद अभी आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। हमें भारत की नकल करने का प्रयास करना चाहिए। भारत जो कर रहा है, उसकी नकल करने का फायदा मिलेगा। दलीप ट्रॉफी शुरू होने वाली है। क्या यह टी20 या वन-डे टूर्नामेंट है? यह चार दिवसीय टेस्ट मैच है। वे अपना आधार मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसी वजह से भारत सफल हो रहा है। हमें भारत से सीखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- 7 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी पर इस दिग्गज खिलाड़ी की नजर, जड़ चुका है तिहरा शतक
कौन हैं बासित अली
बासित अली पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट और 50 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 858 तो वनडे क्रिकेट में 1265 रन दर्ज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 1993 से 1996 तक क्रिकेट खेला है।
टीम में हुआ बदलाव
पहले मैच में मिली हार के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव किया गया है। दूसरे टेस्ट मैच में शान मसूद (कप्तान), सउद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अबरार अहमद, अब्दुल्लाह शफीक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अय्यूब, सलमान अली आघा, सरफराज अहमद और शाहीन अफरीदी को जगह मिली है।
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा पर 50 करोड़ रुपये की बोली लगाएगी LSG? संजीव गोयनका का बड़ा बयान आया सामने
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines