हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रनों से रौंदकर की सीरीज में बराबरी, माज सदाकत ने ऑलराउंड प्रदर्शन से लूटी महफिल

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 128 रनों से बड़ी जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 32 ओवर में 243 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन बांग्लादेश की टीम 114 रन ही सिमट गई.

विज्ञापन
Pakistan vs Bangladesh 2nd ODI

Pakistan vs Bangladesh 2nd ODI: पाकिस्तान ने शुक्रवार (13 मार्च) को बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 128 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबर कर ली है. ढाका के मीरपुर में स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 47.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में उतरी बांग्लादेश की पारी के दौरान बारिश ने खेल में खलल डाला और बांग्लादेश को जीत के लिए 32 ओवर में 243 रनों का नया टारगेट मिला. लेकिन बांग्लादेश की टीम 23.3 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 114 रन ही बना सकी.

ताश के पत्तों की तरह ढहा बांग्लादेश

275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ 15 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. सैफ हसन 12 रन और तंजीद हसन केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद नजमुल हुसैन शन्टो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. हालांकि, लिटन दास और तौहीद ह्रीदोय ने पारी को संभालने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की. लिटन ने 33 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि ह्रीदोय ने 28 रन जोड़े. लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद बांग्लादेश की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

बारिश के कारण DLS मेडथ के तहत मिले 243 रनों के नए लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 114 रन पर ही ढेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से 20 साल के ऑलराउंडर माज सदाकत ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा, हारिस रऊफ ने भी 3 विकेट चटकाए. जबकि कप्तान शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट, जबकि मोहम्मद वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में आए 5 नए नियम, पिच और प्रैक्टिस से लेकर स्लो ओवर रेट के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

पाकिस्तान की टीम 274 रन पर हुई ढेर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 47.3 ओवर में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. हालांकि, ओपनर्स साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 गेंदों में 103 रन की साझेदारी की. फरहान ने 46 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि सदाकत ने 46 गेंदों में 75 रन की तेज तर्रार पारी खेली. इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 115 गेंदों में 109 रन की अहम साझेदारी की.

सलमान आगा ने 62 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके अगली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान 59 गेंदों में 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई और सिर्फ 43 रन पर 7 विकेट गंवा दिए. हुसैन तलत (9), अब्दुल समद (11) और फहीम अशरफ (14) सस्ते में आउट हो गए. वहीं, कप्तान शाहीन अफरीदी सिर्फ 3 रन, हारिस रऊफ 2 रन और मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट झटके, जबकि तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने 1-1 विकेट लिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PAK vs BAN: लाइव मैच में बड़ा हादसा! फील्डिंग के दौरान चोटिल हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया अस्पताल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola