PAK vs BAN: लाइव मैच में बड़ा हादसा! फील्डिंग के दौरान चोटिल हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, स्ट्रेचर पर ले जाया गया अस्पताल

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए. उन्हें कंधे में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर अस्पताल भेज दिया गया.

Hussain Talat

Hussain Talat

PAK vs BAN, Hussain Talat Injured: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के मीरपुर स्थित शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के दौरान मैदान पर एक बड़ा हादसा देखने को मिला. पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी हुसैन तलत फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए. तलत के कंधे में चोट लग गई, जिसके तुरंत बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया. इसके बाद उन्हें सीधे अस्पताल भेज दिया गया. बाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बयान जारी करते हुए कहा कि शुरुआती जांच के बाद तलत को अस्पताल ले जाया गया है और आगे की जांच के बाद ही उनकी चोट की गंभीरता का पता चलेगा.

विज्ञापन

हुसैन तलत को कैसे लगी चोट?

हुसैन तलत को बांग्लादेश की पारी के 6वें ओवर में चोट लगी. पाकिस्तान की ओर से यह ओवर मोहम्मद वसीम फेंक रहे थे, जिनकी दूसरी गेंद पर लिटन दास ने ऑफ साइड की तरफ जोरदार शॉट खेला. गेंद बाउंड्री की तरफ जा रही थी, जिसे रोकने के लिए तलत कवर बाउंड्री की ओर तेजी से दौड़े. उन्होंने गेंद को बाउंड्री से पहले रोकने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान उनका पैर फोम पर पड़ गया और वह संतुलन खो बैठे. इसके बाद वह सीधे एडवरटाइजिंग होर्डिंग से टकरा गए, जिससे उनके बाएं कंधे पर जोरदार चोट लग गई. वह दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन

तलत को चोट लगते ही पाकिस्तान की मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची. घटना के बाद मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ तुरंत उनकी तरफ दौड़े. थोड़ी देर बाद स्ट्रेचर लाया गया और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि, इस मैच में तलत ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और उन्होंने 13 गेंदों में 9 रन बनाए.

ये भी पढ़ें- PSL 2026 के शुरू होने से पहले ही इस खिलाड़ी ने वापस लिया नाम, सामने आई बड़ी वजह

PCB ने तलत की चोट पर दिया अपडेट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हुसैन तलत की चोट को लेकर अपडेट जारी किया है. पीसीबी ने बताया कि मैदान पर ही उनकी मेडिकल टीम ने चोट की स्थिति देखी और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों द्वारा पूरी जांच के बाद ही तलत की चोट की सही गंभीरता का पता चलेगा. तलत के करियर की बात करें तो उन्होंने 2019 में वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था. 30 साल के इस ऑलराउंडर ने अब तक केवल 11 वनडे मैच खेले हैं और कुल 224 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ