PAK vs BAN: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अभी तक बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला। पहले पाकिस्तान की तरफ से सऊद शकील (141) और मोहम्मद रिजवान (171) ने शानदार शतक बनाया था। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारी की दम पर पाकिस्तान ने छह विकेट पर 448 रन पर पारी घोषित कर दी। बांग्लादेश ने भी पाकिस्तान के इस स्कोर का करारा जवाब दिया है। उन्होंने पहली पारी में 500 से ज्यादा का स्कोर बना दिया है। बांग्लादेश के लिए अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शानदार शतक लगाया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
रहीम ने लगाया 11वां शतक
इस टेस्ट मैच में शादमान इस्लाम, मॉमिनुल हक, लिट्टन दास और मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान की पेस बैटरी का डटकर सामना किया। एक समय बांग्लादेश ने 218 रन पर ही 5 विकेट हो खो दिए थे। इसके बाद लिट्टन दास ने काउंटर अटैक करते हुए शानदार अर्धशतक बनाया था। हालांकि वो अर्धशतक बनाने के बाद आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मुशफिकुर रहीम और मेहंदी हसन मिराज ने पारी को संभाला। इस दौरान अपना 89वां टेस्ट मैच खेल रहे रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में 11वां शतक लगाया। ये टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ रहीम का पहला शतक था। उनके इस शतक के दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है।
तमीम इकबाल को छोड़ा पीछे
रहीम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने तमीम इकबाल को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा रहीम बांग्लादेश के लिए विदेशों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ये विदेशों में उनका 5 शतक था।
वहीं, रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट मैच में शानदार शतक बनाया है। खास बात ये है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी अभी तक इस कारनामे को नहीं कर पाए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला है।
दोहरे शतक से चूके रहीम
रहीम ने पहली पारी में 341 गेंदों में 191 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के 22 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें मोहम्मद अली ने आउट किया। वो दोहरा शतक बनाने से मात्र 9 रन से ही चूक गए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब तक नहीं थमा वर्ल्ड कप से बाहर होने का गुस्सा, कोच जाएंगे कोर्ट
ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan ने बतौर कप्तान किया था बड़ा कारनामा, धोनी-गावस्कर को पछाड़ बने थे नंबर-1
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines