Video: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से पाकिस्तान को करना पड़ा हार का सामना, टूट गया गुरूर

PAK vs BAN: बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंद दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।

ind vs (100)

BAN vs PAK: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत है। इसे पहले पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 13 मैच खेले गए थे, इसमें 12 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी और एक मैच ड्रॉ रहा था। बांग्लादेश में 14वें मैच में जीत हासिल की। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम पर कई सवाल उठ रहे हैं।

पाकिस्तान इस मैच में चार तेज गेंदबाज लेकर उतरी थी। इसके अलावा टीम के पास एक भी स्पिनर नहीं था। इसके अलावा टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस मैच में बाबर आजम बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। इस हार के बाद पाकिस्तान टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी नुकसान हुआ है। इस मुकाबले में हार के बाद वो आठवें स्थान पर आ गए हैं। जबकि इ मैच में जीत हासिल करने के बाद बांग्लादेश छठे स्थान पर पहुंच गई है। अधिक जानकरी के लिए देखें वीडियो:

ये भी पढ़ें:  खतरे में पड़ा ‘क्रिकेट के भगवान’ का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतने करीब आ पहुंचा इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ