PAK vs BAN Babar Azam Shakib Al Hasan: पाकिस्तान की टीम अपने ही घर में बैकफुट पर नजर आ रही है। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान का एक बार फिर बुरा हाल रहा। पूरी टीम 85.1 ओवर में 274 रन बनाकर आउट हो गई। बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह महज 77 गेंदों में 31 रन बना पाए। इस दौरान उनकी एक ऐसी ‘बेइज्जती’ हुई, जिसे देख सभी खिलाड़ियों की हंसी छूट गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है।
स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में लुढ़के बाबर आजम
बाबर को बांग्लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन ने धोखा दिया। हुआ यूं कि 67 गेंदों में 26 रन बनाकर खेल रहे बाबर स्पिनर्स के खिलाफ थोड़ा संघर्ष करते नजर आ रहे थे। अपने ओवर में शाकिब उन्हें छकाने की पूरी कोशिश कर रहे थे। बाबर ने सोचा कि शाकिब की ऑफ स्टंप की ओर जाती गेंदों को वे स्वीप शॉट लगाकर फील्डर्स को छका देंगे, लेकिन उनके अरमान पर शाकिब ने पानी फेर दिया। जैसे ही बाबर ने स्वीप लगाने के घुटने मोड़कर शॉट खेलना शुरू किया, वैसे ही शाकिब ने गेंद को फेंकने से रोक लिया। इस तरह बाबर शॉट खेलने से चूक गए और जमीन पर ही लुढ़क गए। बाबर को फजीहत होती देख बांग्लादेश के खिलाड़ियों की भी हंसी छूट गई।
डेढ़ साल से फ्लॉप हो रहे बाबर आजम
आपको बता दें कि बाबर आजम पिछले डेढ़ साल से शतक के लिए तरस रहे हैं। दिसंबर 2022 के बाद वे लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने पिछली 15 पारियों में एक बार भी अर्धशतक नहीं लगाया है। अब टीम में बाबर आजम के स्थान को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगले महीने घरेलू मैदान पर होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से उन्हें ड्रॉप भी किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या बाबर आजम भी हो जाएंगे टीम से ड्रॉप? 613 दिनों से हालत खराब, इंग्लैंड के दौरे से पहले आखिरी मौका!
264 रन से पीछे बांग्लादेश
दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में स्कोर की बात करें तो पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन 274 रन बनाकर आउट हुई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश ने 2 ओवर में 10 रन बना लिए। अभी वह 264 रन पीछे चल रही है।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: जो रूट को रोकना मुश्किल, बैक टू बैक सेंचुरी ठोक रचा इतिहास
संबंधित खबरें
IND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
14 mins agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
43 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
2 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines