हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये बड़ा कारनामा, 9वें नंबर के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम

PAK vs BAN 2nd T20I: पाकिस्तान के साथ खेले गए दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश के तंजीन हसन साकिब ने टी20 इंटरनेशनल का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विज्ञापन
PAK vs BAN

Pakistan vs Bangladesh 2nd T20I: बांग्लादेश की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच 30 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को 57 रन से जीतकर पाकिस्तान ने सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस मैच में बांग्लादेश के 9वें नंबर के बल्लेबाज तंजीम हसन साकिब ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया।

9वें नंबर पर तंजीम ने जड़ा अर्धशतक

इस मैच में भले ही बांग्लादेश को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन तंजीम हसन साकिब अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर गए। इस मैच में तंजीम ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था। इस मैच में उनके बल्ले से 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 50 रन निकले थे। तंजीम अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाने वाले पूर्ण सदस्य टीम के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी तंजीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

पाकिस्तान ने 57 रन से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शाहिबजादा फरहमान ने 41 गेंदों पर सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके अलावा हसन नवाज ने 26 गेंदों पर 51 और मोहम्मद हारिस ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 19 ओवर में 144 रन पर ढेर हो गई थी। एक समय बांग्लादेश के 77 रनों पर 7 विकेट गिर चुके थे, जिसके बाद लग रहा था कि टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, लेकिन तंजीम ने शानदार बल्लेबाजी करके बांग्लादेश को शर्मनाक हार से बचाया। मैच में बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: एक ही पारी से रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola