मेडल जीतने के बाद क्यों रोईं सुचिका तारियाल? 700 ग्राम वजन ने बदल दिया पूरा नतीजा

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किलोग्राम कैटेगरी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भारत के लिए मेडल जीता. हालांकि इसके बाद वह फूट-फूट कर रोने लगी. सुचिका को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतुष्ट होना पड़ा. उन्होंने मैच के नतीजे का विरोध किया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

सुचिका तारियाल/ Image Source: X Viral

सुचिका तारियाल/ Image Source: X Viral

सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. सुचिका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एशियन गेम्स मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं. सुचिका ने महिलाओं की 60 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता और भारत का नाम रौशन कर दिया. सेमीफाइनल में सुचिका का सामना सिंगापुर की टेओ हुई हून से हुआ था. हालांकि ये मुकाबला ड्रॉ हुआ था. लेकिन रिजल्ट हून के पक्ष में गया, जिसके बाद सुचिका फूट फूट कर रोने लगीं.

विज्ञापन

क्यों रोईं सुचिका?

मैच में समय पूरा होने तक विजेता का फैसला नहीं हो पाया था. इसलिए मैच में एक और अतिरिक्त मिनट जोड़ा गया. आखिरी मिनट में टियो ने शानदार अटैक किया. लेकिन सुचिका ने टेकडाउन कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया. मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ और दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी जीत का दावा किया.

विज्ञापन

हालांकि बाद में मुकाबले का रिजल्ट टेओ हुई हून के पक्ष में गिया और उन्हें विजेता घोषित कर दिया और इसके बाद भारतीय खेमे ने इस फैसले का विरोध किया. भारतीय खेमे की अपील के बाद 10 जजों ने नतीजे की समीक्षा की और अंत में रिजल्ट वजन के आधार पर निकाला गया. मैच के दिन जब दोनों खिलाड़ियों का वजन हुआ तब सुनिता का वजन 700 किलोग्राम अधिक था. इस लिहाज से सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित किया गया.

विज्ञापन

जब सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित किया गया तो सुचिका मैट पर बैठ गईं और फूट-फूट कर रो पड़ीं. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वह मुकाबला हार चुकी हैं. सिंगापुर की एथलीट टेओ हुई हून ने सुचिका से इस दौरान हाथ मिलाने की भी कोशिश की. लेकिन सुचिका ने उन्हें हाथ मिलाने से मना कर दिया. अंत में एक भारतीय कोच सुचिका को मैट से बाहर ले गए.

हरियाणा के रोहतक जिले के किलोई गांव की रहने वाली 36 वर्षीय सुचिका अब तक भारत के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 की जियू-जित्सु विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. उन्होंने 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में और 2022 के एशियाई खेलों में कुराश फाइटर के रूप में भी भारत की ओर से खेला था.

विज्ञापन

सुचिका ने क्या कहा?

मुकाबला हारने के बाद सुचिका ने पीटीआई को बताया “मैं आज के मुकाबले के रिजल्ट से थोड़ी नाराज हूं. क्योंकि मुझे लगा कि मैंने मुकाबला जीत लिया है. मैं इस रिजल्ट से असहमत हूं. मैं कह रही थी कि ये सही नहीं है. क्योंकि अगर आप एक खिलाड़ी को देखते हैं, तो वह हर जगह अपना 100 प्रतिशत देता है. और अगर आपको लगता है कि निर्णय अनुचित है, तो यह मेरा अधिकार है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ