FIFA World Cup 2026 में कब खेलने उतरेंगे लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो? यहां देखें शेड्यूल
FIFA World Cup 2026: आईपीएल खत्म होने के बाद खेल जगत के प्रशंसकों को फीफा विश्व कप 2026 का इंतजार है. 11 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी की जिम्मेदारी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के हाथों में है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस विश्व कप में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो कब खेलने के लिए उतरेंगे.
Lionel Messi and Cristiano Ronaldo FIFA World Cup 2026 Schedule (AI generated Image)
Lionel Messi and Cristiano Ronaldo Schedule: आईपीएल 2026 खत्म होने बाद खेल जगत के लोगों को फुटबॉल का बुखार चढ़ना शुरू हो चुका है. 11 जून से टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है, जिसमें दुनियाभर से चुनी गई 48 टीमें खेलने के लिए उतर रही हैं. इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने जा रहा है. भारत में फुटबॉल प्रेमियों को लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को खेलते हुए देखने का भी इंतजार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी कब-कब मैदान में खेलने के लिए उतरने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं इनका पूरा शेड्यूल.
लियोनल मेसी अर्जेंटीना के लिए फुटबॉल खेलते हैं और टीम को इस फीफा विश्व कप में ग्रुप जे में रखा गया है. अभी तक सभी टीमों के ग्रुप स्टेज के मैचों का शेड्यूल ही सामने आया है. पॉइंट्स टेबल में पोजीशन के हिसाब से आगे के मैचों का शेड्यूल साफ हो पाएगा. अर्जेंटीना की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला अल्जीरिया के खिलाफ 16 जून को खेलने के लिए उतरेगी.
विज्ञापन
तारीख
मुकाबला
स्थान
16 जून 2026
अर्जेंटीना vs अल्जीरिया
कैन्सस सिटी स्टेडियम, कैन्सस सिटी
22 जून 2026
अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया
डलास स्टेडियम, आर्लिंग्टन
27 जून 2026
जॉर्डन vs अर्जेंटीना
डलास स्टेडियम, आर्लिंग्टन
कब मैदान में उतरेंगे रोनाल्डो?
दुनिया के सबसे फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी इस विश्व कप में पुर्तगाल के लिए अपना दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. पुर्तगाल को इस विश्व कप के लिए ग्रुप के में रखा गया है. टीम अपना पहला मुकाबला डीआर कांगो के खिलाफ खेलते हुए अभियान का आगाज करेगी.
तारीख
मुकाबला
स्थान
17 जून 2026
पुर्तगाल vs डीआर कांगो
एनआरजी स्टेडियम, ह्यूस्टन (अमेरिका)
23 जून 2026
पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान
ह्यूस्टन (अमेरिका)
27 जून 2026
कोलंबिया vs पुर्तगाल
मियामी गार्डन्स, फ्लोरिडा (अमेरिका)
कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच?
भारत में टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण को लेकर काफी खींचतान देखी गई थी. अब ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ डील फाइनल हो चुकी है. भारतीय समय अनुसार फीफा विश्व कप 2026 में लीग स्टेज के मैच रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे जो कि सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक होंगे.