IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ, इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर की चमकी किस्मत, ऐसे बन सकता है मौका

Mohammad Amir in IPL: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है. इस खिलाड़ी को ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद ऐसा होता नजर आ सकता है. इस खिलाड़ी की अचानक किस्मत चमकती हुई नजर आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि क्या हुआ

AI Generated Image

AI Generated Image

Mohammad Amir in IPL: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी भारत की इस लीग का हिस्सा नहीं बन सकता है लेकिन अब मोहम्मद आमिर लीगली इसके लिए एलिजिबल हो गए हैं. पाकिस्तान के लिए खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से उन्होंने साल 2024 में रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था और अब उनको ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. इसको लेकर उनकी कोशिश काफी दिनों से जारी थी और अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका यूके पासपोर्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

ये खिलाड़ी भी कर चुका है ऐसा

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अजहर महमूद भी ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद आईपीएल में अपना दम दिखा चुके हैं. ब्रिटिश पासपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी के तौर पर 23 मुकाबले खेले थे. ऐसे में अब आमिर भी आईपीएल खेलते हुए उतरने वाले हैं. वो आईपीएल में साल 2012 से लेकर 2015 तक खेले हैं. 

विज्ञापन

ऑक्शन के लिए करना होगा रजिस्टर

मोहम्मद आमिर अगर आईपीएल में खेलना चाहते हैं तो उन्हें इसके ऑक्शन के लिए रजिस्टर करना पड़ेगा. इसके बाद ऑक्शन में अगर कोई टीम उनको खरीदती है तो वो आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसके अलावा ऑक्शन में अनसोल्ड होने के बाद इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर भी वो टूर्नामेंट का हिस्सा रह सकते हैं. 

मोहम्मद आमिर का इंटरनेशनल करियर

मोहम्मद आमिर ने साल 2020 में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद उनकी साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वापसी हुई. इसके बाद जब उन्हें एक बार फिर से टीम से ड्रॉप किया गया तो उन्होंने फिर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. पाकिस्तान के लिए आमिर 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी-20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने अपने करियर में कई दिग्गज बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ