Saff Under 17: बांग्लादेश को हराकर रिकॉर्ड 7वीं बार चैंपियन बनी इंडिया अंडर 17 टीम, पेनल्टी शूटआउट में निकला नतीजा 

Saff Under 17 2025 Final: अंडर 17 सैफ चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और बांग्लादेश आमने-सामने थे. भारत ने नेपाल तो नहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम इंडिया अंडर 17 टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर रिकॉर्ड 7वीं खिताब अपने नाम किया है. मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया.

saff under 17 team india

saff under 17 team india

Saff Under 17 2025 Final: अंडर 17 सैफ चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. टीम इंडिया ने नेपाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में भी जारी रखा. जिसके कारण ही डेनी सिंह वांगखेम की कप्तानी में टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से जीत दर्ज की. गोलकीपर मनशज्योति बरुआ ने शानदार प्रदर्शन से सभी फैंस का दिल जीत लिया. 

विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला 

अंडर 17 सैफ चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने के लिए दोनों टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद थी. मैच हुआ भी फैंस की उम्मीदों के अनुरूप ही. टीम इंडिया के लिए डल्लामुओन गंगटे ने तीसरे मिनट में ही गोल कर दिया. जिसके कारण ही भारत 1-0 से आगे निकल गया. 24वें मिनट में बांग्लादेश के लिए एमडी मानिक ने गोल कर दिया. जिसके कारण ही मैच 1-1 की बराबरी पर आ गया. 37वें मिनट में अजलान शाह ने गोल करके टीम इंडिया को 2-1 की बढ़त दिला दी, लेकिन हाफ टाइम से पहले ही बांग्लादेश के लिए मानिक ने एक गोल करके स्कोरलाइन को 2-2 का कर दिया. 

विज्ञापन

पेनल्टी शूटआउट में निकला मैच का नतीजा 

दूसरे हाफ में कोई भी गोल नहीं कर सका. जिसके कारण ही मैच खत्म होने तक स्कोरलाइन 2-2 का ही रहा. पेनल्टी शूटआउट में कोच बिबियानो फर्नांडिस की टीम ने पहले 4 को गोल में बदल दिया. वहीं बांग्लादेश सिर्फ 1 गोल ही कर सकी. जिसके कारण ही मैच 4-1 से भारत के नाम रहा. कोच बिबियानो फर्नांडिस के कार्यकाल में टीम इंडिया अंडर 17 की टीम ने 5वीं बार ट्रॉफी जीती है. इसी अंदाज में अगर इन युवा खिलाड़ियों ने भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन किया, तो भारतीय फुटबॉल का आने वाला भविष्य सुनहरा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ