हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया में फजीहत, इस्लामाबाद में लीपापोती! पाकिस्तान के बर्तन मांजते खिलाड़ियों के कड़वे सच ने हिला दी 'सियासत'

Pakistan Hockey Federation: पाकिस्तान की हॉकी टीम मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. हाल में ही टीम एफआईएच प्रो लीग खेलने ऑस्ट्रेलिया गई थी. जहां पर टीम को बहुत ज्यादा बेइज्जती हुई. जिसके बाद अब पाकिस्तानी सरकार ने इस मामले की लीपापोती शुरू कर दी है.

विज्ञापन
pakistan hockey team and pm shehbaz sharif

Pakistan Hockey Federation: एफआईएच प्रो लीग खेलने ऑस्ट्रेलिया गई पाकिस्तान की हॉकी टीम को बहुत ही शर्मनाक दौर से गुजरना पड़ा. उनके खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में बर्तन भी मांजने पड़े. जिससे पूरे खेल जगत में उनकी बहुत ज्यादा बेइज्जती हुई. जिसके बाद अब पाकिस्तानी सरकार ने इस मामले पर अपनी लीपापोती शुरू कर दी है. दबाव में आकर पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट तारिक भुगती को इस्तीफा देना पड़ा है. जिससे मामला और ज्यादा गर्म हो गया है. 

पाकिस्तानी हॉकी फेडरेशन के प्रमुख ने दिया इस्तीफा  

एफआईएच प्रो लीग खेलने के लिए जब पाकिस्तान की हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची तो खिलाड़ी हैरान रह गए. खिलाड़ी पहले 16 घंटे तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे. उनके पास होटल नहीं था. जिसके कारण ही इन खिलाड़ियों को गेस्ट हाउस में रहना पड़ा. जहां पर एक कमरे में 4 से 5 खिलाड़ियों को रहना पड़ा. वहां पर खिलाड़ियों को बर्तन तक मांजना पड़ा. टीम  के कप्तान अम्माद बट्ट ने दावा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मैच खेलने जाने से पहले अपने बर्तन धोने, टॉयलेट साफ करने और अपना खाना बनाने के लिए मजबूर किया जाता था. इन आरोपों के बाद फेडरेशन ने उन पर ही आरोप लगाते हुए 2 साल का बैन लगा दिया. जिसके बाद विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया और अब फेडरेशन के प्रमुख तारिक भुगती को मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ गया है. 

ये भी पढ़ें: WI vs ITA: सुपर-8 से पहले वेस्टइंडीज का विजय रथ जारी, इटली को हराकर बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

विज्ञापन

सरकार ने की लीपापोती की कोशिश 

अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है. पाकिस्तानी स्पोर्ट्स बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को 5 स्टार होटल में रहने और अन्य सुविधाएं देने के लिए 1 करोड़ का फंड दिया गया था. जिसको लेकर अब जांच चल रही है. बता दें कि इस विवाद के बाद पाकिस्तान हॉकी टीम के हेड कोच ने भी अपना इस्तीफा देने की पेशकश की है. बता दें कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम ने 8 मैच खेले. उन सभी मैचों में पाकिस्तानी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: T20I क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान बने सूर्यकुमार यादव, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola