Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी है. जैविलन थ्रो में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. नीरज सहित तीन भारतीय एथलीटों ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. नीरज ने 2018 में गोल्ड मेडल जीता था. 2022 में वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे. अब एक बार फिर उनसे फैंस गोल्ड की उम्मीद कर रहे हैं. सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी हुई हैं. उन्होंने जैवलिन क्वालिफाइंग में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था. खैर हम आपको यहां बताएंगे कि भारत में नीरज चोपड़ा के फाइनल मुकाबले को कब और कहां पर लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां देखें मुकाबला?

नीरज चोपड़ा सहित अन्य भारतीय एथलीट्स का जैवलिन थ्रो फाइनल मुकाबला शनिवार, 1 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे ग्लासगो के स्कॉटस्टौन स्टेडियम में आयोजित होने वाला है. फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखी जा सकती है. इसके अलावा भारत में स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी टीवी चैनल पर फैंस इसे देख सकते हैं. ये मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 पर तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में एक साथ प्रसारित किया जाएगा. दर्शक डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर भी इसे देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बचपन में गंवाया हाथ, अब रफ्तार से CWG 2026 रचा इतिहास, जानिए भारत के नए गोल्डन बॉय दिलीप गावित के संघर्ष की दास्तान

---विज्ञापन---

नीरज चोपड़ा को मिलेगी चुनौती

नीरज चोपड़ा को इस बार तगड़ी चुनौती मिलने वाली है. पाकिस्तान के अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले हैं. खासतौर पर रुमेश के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 82.84 मीटर का थ्रो कर पहला नंबर प्राप्त किया था. वहीं अरशद सातवें नंबर पर रहे थे. फाइनल जीतन के लिए अरशद भी अपनी पूरी जान लगा देंगे. भारत के ही रोहित यादव 78.37 मीटर के साथ नौवें और यशवीर सिंह 78.36 मीटर के साथ दसवें नंबर पर रहे. ये दोनों भारतीय खिलाड़ी भी फाइनल में अपना दम दिखाएंगे. देखना होगा कि फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सब्जी बेची, खेतों में बहाया पसीना…कौन हैं लवप्रीत सिंह? जिन्होंने CWG 2026 में जीता सिल्वर मेडल

---विज्ञापन---