EPL 2026-27: भारत में कब और कहां देखें इंग्लिश प्रीमियर लीग 2026? फीफा वर्ल्ड कप के बाद नजर आएंगे हॉलैंड

EPL 2026-27: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद से अब फुटबॉल के लीग की वापसी हो रही है. अब इंग्लिश प्रीमियर लीग 22 अगस्त से शुरू हो रहा है. जहां पर कई सुपरस्टार फुटबॉलर नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इस लीग के बारे में अब जानना चाहते हैं.

erling haaland

इंग्लिश प्रीमियर 2026-27 में एर्लिंग हॉलैंड पर होने वाली हैं फैंस की नजरें erling haaland pic credit- (AI Generated)

EPL 2026-27: फीफा वर्ल्ड कप 2026 से कई फैंस ने फुटबॉल देखना शुरू किया है. अब वो फुटबॉल लगातार देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो अब इंग्लिश प्रीमियर लीग 2026-27 भी देखना चाहते हैं. जहां पर 20 बड़ी टीमें नजर आने वाली है. ये टूर्नामेंट 22 अगस्त को शुरू होने वाला है. जहां पर पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन आर्सेनल और कोवेंट्री सिटी के बीच खेला जाएगा. फैंस अब जानना चाहते हैं कि वो भारत में इस टूर्नामेंट को कब और कहां देख सकते हैं. 

विज्ञापन

कब और कहां देखें इंग्लिश प्रीमियर लीग 2026-27? 

इंग्लिश प्रीमियर लीग 2026-27 का पहला मुकाबला 22 अगस्त को 12:30 AM को आर्सेनल और कोवेंट्री सिटी के बीच खेला जाने वाला है. इस बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट को भारत में फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस टूर्नामेंट का मजा जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. ऐप के अलावा जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर भी ये टूर्नामेंट देखने को मिलने वाला है. इस टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सिटी के लिए एर्लिंग हॉलैंड खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

इस सीजन में भी आर्सेनल की टीम खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. इस टूर्नामेंट में आर्सेनल, टोटेनहम, मैनचेस्टर यूनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल, एवर्टन और चेल्सी जैसी बड़ी टीमें नजर आने वाली हैं. इस सीजन का अंतिम दौर 30 मई 2027 से होगा. इस टूर्नामेंट में हॉलैंड के अलावा भी बुकायो साका, कोल पामर, ब्रूनो फर्नांडिस, डेक्कान राइस, फिल फोडेन, रायन चेर्की जैसे खिलाड़ी भी नजर आने वाले हैं. इस सीजन टोटेनहम की टीम भी फैंस को हैरान कर सकती है. हालांकि इस सीजन मोहम्मद सलाह, रोड्री, केविन डी ब्रूने और हैरी केन की फैंस को कमी खल सकती है.

विज्ञापन

इस सीजन के कुछ बड़े मुकाबले 

आर्सेनल बनाम चेल्सी – 6 सितंबर, 2026

मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम मैनचेस्टर सिटी — 13 सितंबर, 2026

विज्ञापन

लिवरपूल बनाम मैनचेस्टर सिटी — 11 अक्टूबर, 2026

चेल्सी बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड — 31 अक्टूबर, 2026

विज्ञापन

लिवरपूल बनाम आर्सेनल — 1 नवंबर, 2026

लिवरपूल बनाम मैनचेस्टर यूनाइटेड — 21 नवंबर, 2026

विज्ञापन

आर्सेनल बनाम मैनचेस्टर सिटी — 28 नवंबर, 2026

इन मुकाबलों में जब टॉप टीमें एक दूसरे के आमने-सामने आएंगी, तो फैंस को शानदार फुटबॉल मुकाबले देखने को मिलेगा. हालांकि इस टूर्नामेंट में छोटी टीम भी चौंका सकती है. जिसके कारण ही इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा प्यार मिलता है. भारत में हालांकि सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग आर्सेनल, मैनचेस्टर यूनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी, लिवरपूल, एवर्टन और चेल्सी की ही है. लंबे समय से इन टीमों को फैंस सपोर्ट कर रहे हैं. खराब दौर में भी मैनचेस्टर यूनाइटेड को भी बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ