Asian Games 2026: कौन हैं नीरू ढांडा? जिन्होंने शूटिंग में गोल्ड जीतकर भारत का नाम किया रोशन

एशियन गेम्स 2026 मे नीरू ढांडा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने वुमेंस के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया. नीरू की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है. आइए आपको उनके संघर्ष के बारे में बताते हैं.

Neeru Dhanda

नीरू ढांडा ने किया कमाल (Photo: X)

Who Is Neeru Dhanda: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत अब तक 45 से ज्यादा मेडल जीत चुका है. बड़ी बात ये है कि नीरू ढांडा ने भारत को 5वां गोल्ड मेडल दिलाया है. उन्होंने वुमेंस के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इस बार के एशियन गेम्स में ये पहला पर्सनल गोल्ड मेडल है. नीरू ढांडा अब एशियाई गेम्स में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय वुमेन भी बन गई हैं. उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. नीरू ने एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा किया है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. हालांकि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति थी खराब

नीरू ढांडा का जन्म 25 मई 2000 को जींद, हरियाणा में हुआ है. वो मिडिल-क्लास फैमिली से आती हैं. उनके पिता किसान हैं. उनकी घर की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. उनके पास ट्रेनिंग के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे. नीरू के बड़े भाई लक्ष्य और उनके कजिन ने उनकी आगे बढ़ने में काफी मदद की. आर्थिक स्थिति खराब होने का बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कड़ी ट्रेनिंग की.

विज्ञापन

नीरू अपनी मेहनत से अब देश की टॉप शॉटगन शूटिंग स्टार्स में से एक बन चुकी हैं. नीरू को सबसे बड़ी सफलता इटली के लोनाटो में हुए ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में मिली थी. वहां पर उन्होंने की कैरोल कॉर्मेनियर को हराकर गोल्ड जीता था. इस कारनामे से उन्होंने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था. इसके अलावा वो कई बड़े इंटरनेशनल इवेंट्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं.

विज्ञापन

नीरू ढांडा की उपलब्धियां

नीरू ढांडा एशियन गेम्स 2026 में दो मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने वुमेंस ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता. अब उन्होंने ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड जीत लिया है. 2025 में हुए एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था. लोनाटो में हुए ISSF वर्ल्ड कप में भी वो गोल्ड जीतने में कामयाब रही थीं. इसके अलावा ISSF वर्ल्ड कप मिक्स्ड टीम 2026 में उन्होंने ब्रॉन्ज पर भी कब्जा जमाया था.

एशियन गेम्स में लगाया सटीक निशाना

नीरू ढांडा से इस बार मेडल की उम्मीद पहले की जा रही थी. फाइनल मुकाबले में नीरू को कुल 30 शॉट मिले. उन्होंने 28 पर शानदार निशाना लगाकर गोल्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया. वहीं 26 के स्कोर के साथ चीन की सुन युनगोंग ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ