IND vs PAN: भारत ने फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी पनामा के खिलाफ 1-1 से खेला ड्रॉ, रयान विलियम्स ने जड़ा गोल

India vs Panama: भारतीय फुटबॉल टीम ने लंबे समय के बाद शानदार खेल दिखाया है. जिसके कारण ही टीम ने फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी पनामा के खिलाफ ड्रॉ खेला है. इस मुकाबले में भारत के रयान विलियम्स ने गोल किया था. इस ड्रॉ को भारतीय फुटबॉल के लिए एक जीत की तरह देखा जा सकता है.

India vs Panama Football Match

भारत ने फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम के खिलाफ खेला ड्रॉ (Pic Credit- PTI)

India vs Panama: भारतीय फुटबॉल टीम ने फ्रेंडली मुकाबला फीफा वर्ल्ड कप खेल चुकी पनामा के खेला. जहां पर भारतीय खिलाड़ियों ने लंबे समय के बाद बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला है. वर्ल्ड रैंकिंग में पनामा 44वें नंबर की टीम है. वहीं भारत की बात करें तो 138वें नंबर की है. उसके बाद भी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पनामा से भी बेहतर खेल दिया. कुछ गलतियों के कारण ही भारत इस मुकाबले में 2-1 या 3-1 से नहीं जीत सका. भारत ने मुकाबले में कई मौके बनाए थे. 

विज्ञापन

रयान विलियम्स ने जड़ा भारत के लिए गोल  

मुकाबले के पहले मिनट से ही टीम इंडिया ने पनामा को दबाव में डाल दिया. हालांकि शुरुआती समय में पनामा ने ज्यादातर गेंद अपने पास रखा, लेकिन वो कोई भी मौका नहीं बना सके. विक्रम प्रताप सिंह और अनवर अली ने कई बार टीम इंडिया के ऊपर से खतरा टाल दिया. हालांकि उसके बाद भी 11वें मिनट में पनामा ने एक चांस बना लिया था. जिसे भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने क्रॉस को रोककर गोल नहीं होने दिया. जिसके बाद टीम इंडिया टीम इंडिया ने चांस बनाने शुरू कर दिए.

विज्ञापन

मैच के 8वें मिनट पर भी गोल करने का मौका था. अनवर अली के पास को आशिके कुरुनियन ने आकाश मिश्रा को सौंपी. आकाश ने भी बॉक्स में कटबैक किया, लेकिन रयान विलियम्स इस मौके को भुना नहीं सके. इसके अलावा भारत ने 15वें, 18वें और 22वें मिनट में भी मौका बनाया था. हालांकि हाफ टाइम से पहले 41वें मिनट में रयान विलियम्स ने शानदार गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. विलियम्स ने पनामा के गोलकीपर मार्कोस रेयेस को छकाते हुए ये शानदार गोल किया. 

हाफ टाइम के बाद पनामा ने किया कमबैक 

मैच में हाफ टाइम के बाद जब पनामा की टीम उतरी, तो उन्होंने 2 बड़े बदलाव किए. जिसके बाद भारत ने कमाल का प्रदर्शन शुरुआती मिनट में किया. 50वें मिनट में पनामा ने चांस बनाया, लेकिन गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने गोल होने से रोक दिया. 55वें मिनट के बाद पनामा ने अपना अटैक और तेज कर दिया. जिसके कारण ही वो चांस बनाने लगे. जिसके कारण ही अंत में पनामा के लिए वेलेंसिया ने 68वें मिनट में गोल कर दिया.  वेलेंसिया के इस गोल के कारण मुकाबला बराबरी पर आ गया. 

विज्ञापन

पनामा ने अगले 12 मिनट टीम इंडिया को बहुत ज्यादा दबाव में रखा. हालांकि आखिरी के 10 मिनट में भारत ने एक बार फिर से कमबैक किया और गोल करने के कई चांस बनाए. जिसमें भारतीय खिलाड़ी सफल नहीं हुए. जिसके कारण ही मुकाबला अंत में 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. हालांकि भारतीय टीम को इसे एक बड़ी जीत की तरह भी देखा जा सकता है. इस मुकाबले के बाद भारत फीफा रैंकिंग में 137वें नंबर पर आ गया है. वहीं पनामा अब 45वें नंबर पर पहुंच गई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ