Hockey World Cup में पहले दिन ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास, वेल्स को 3-1 से हराया

Hockey World Cup 2026 में भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ जीत से अपने अभियान की शुरुआत की. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. साथ ही साथ टीम ने मैच में कदम रखते ही इतिहास रचा.

hockey

(Photo: X)

Hockey World Cup 2026: पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार अंदाज में शुरुआत हो गई है. इसका आयोजन नीदरलैंड के खूबसूरत एम्सटेलवीन शहर के वैगनर स्टेडियम में किया जा रहा है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं. भारत और पाकिस्तान की टक्कर भी देखने को मिलेगी. खैर भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास बना दिया है. टीम इंडिया से पहले एक बड़े कारनामे को आजतक कोई नहीं कर पाया है. साथ ही साथ टीम ने इस ऐतिहासिक दिन पर बड़ी जीत भी हासिल की है.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ की. पहले मुकाबले में ही कदम रखते ही टीम इंडिया दुनिया की पहले ऐसी टीम बन गई है जिसे हॉकी वर्ल्ड कप के सभी 16 टूर्नामेंट में अपना दम दिखाया है. भारत के अलावा दुनिया की कोई भी टीम ऐसा नहीं कर पाई है. इस टूर्नामेंट में जर्मनी, स्पेन और नीदरलैंड्स जैसी दिग्गज टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. इन सभी ने 15 वर्ल्ड कप में कम्पीट किया है.

विज्ञापन

आपको बता दें पहला वर्ल्ड कप 1971 में खेला गया था. भारतीय टीम ने 1975 में पाकिस्तान को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. इसके बाद से अभी तक टीम कप नहीं जीत पाई है. इस बार टीम कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में मैदान पर उतरी है. टीम में काफी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं. ऐसे में जीत की उम्मीद की जा रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने वेल्स को हराया

भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. टीम ने वेल्स को 3-1 से हरा दिया है. कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने दो जबरदस्त गोल किए. वहीं एक गोल संजय ने अपने नाम किया. कप्‍तान हरमनप्रीत सिंह ने दो बेहतरीन गोल किए. वहीं एक गोल संजय ने अपने नाम किया. भारत ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल मार दिए थे. 8वें मिनट में संजय ने पहला गोल मारकर वेल्स के ऊपर दबाव बना लिया था. वहीं 11वें मिनट में हरमनप्रीत ने दूसरा गोल मारा. तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने टीम के लिए तीसरा गोल दागकर जीत पक्की कर ली. वेल्स ने चौथे क्वार्टर में अपना पहला गोल मारा.

भारतीय मेंस टीम का स्क्वाड

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ