India vs Netherlands: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-नीदरलैंड का हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा. दोनों के बीच तगड़ी टक्कर होगी. टीम इंडिया के लिए इस मैच में जीत जरूरी है. आइए आपको बताते हैं कि इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Aug 22, 2026 14:00
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Aug 22, 2026 14:00
Share :
भारतीय टीम के लिए नीदरलैंड को हराना जरूरी (Image: Instagram/hockeyindia)
---विज्ञापन---
Hockey World Cup 2026: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कड़ी परीक्षा होने वाली है. दूसरे राउंड में टीम का मुकाबला नीदरलैंड से होगा. सेमीफाइनल के लिहाज से ये मुकाबला बहुत महत्वपूर्ण है. अगर टीम हारी तो फिर वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा. वैसे नीदरलैंड को हराना टीम इंडिया के लिए आसान काम नहीं होने वाला है. इसके लिए बहुत जोर लगाना पड़ेगा. कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पता है कि अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और नीदरलैंड के बीच मैच कब और कहां खेला जाएगा. साथ ही इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे?
भारत ने हारा सिर्फ एक मैच
भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर हॉकी वर्ल्ड की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद टीम को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा था. टीम ने दो जीत और एक हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई. नीदरलैंड का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. डच टीम ने न्यूजीलैंड को 5-1, अर्जेंटीना को 3-1 और जापान को 4-1 से हराया है.
भारत और नीदरलैंड के हॉकी वर्ल्ड कप का ये मुकाबला आज 22 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमें नीदरलैंड के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर हॉकी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इनके मैच को लेकर फैंस भी उत्साहित हैं. नीदरलैंड की टीम को ज्यादा सपोर्ट मिलेगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
---विज्ञापन---
कहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत और नीदरलैंड हॉकी वर्ल्ड कप मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2, Star Sports Khel और DD Sports पर किया जाएगा. भारतीय दर्शक इस मुकाबले का फ्री में DD Sports पर लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए घर पर आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.
ROUND 2: FIRST UP, THE NETHERLANDS
The Indian Men’s Team begins Pool E campaign in Stage 2 against the Netherlands, targeting a place in the semis at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
नीदरलैंड की टीम बहुत मजबूत है. उनके डिफेंस को भेद पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है. भारत को नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच में जीत मिली है. जून 2026 में हुए हॉकी प्रो-लीग के अंतिम मैच में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 3-2 से मात दी थी. मुकाबले में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल मारा था. ये तीनों वर्ल्ड कप का हिस्सा भी हैं. इनका साथ इस बार कप्तान हरमनप्रीत सिंह देंगे.