एशिया कप से पहले बड़ा ऐलान, फ्री में मिलेगी दर्शकों को एंट्री, सभी मैच के लिए ऐसे पाएं टिकट

हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत 29 सितंबर से होने वाली है। अब फैंस यह प्रतियोगिता स्टेडियम में जाकर फ्री में देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि मुफ्त में टिकट कैसे हासिल कर सकते हैं।

Hockey Asia Cup 2025

फ्री में देख पाएंगे हॉकी एशिया कप

Hockey Asia Cup Free Ticket: भारत में सभी खेल प्रशंसकों के लिए खास खबर सामने आ रही है। बिहार के राजगीर शहर में 29 अगस्त से हॉकी एशिया कप की शुरुआत देखने को मिलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। एशिया कप के आगाज से पहले फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हॉकी से जुड़े इस टूर्नामेंट का फैंस स्टेडियम में जाकर फ्री में आनंद ले सकते हैं। इसके बारे में आधिकारिक तौर पर बता दिया गया है।

विज्ञापन

मुफ्त में देख पाएंगे हॉकी एशिया कप

हॉकी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि एशिया कप के सभी मुकाबले स्टेडियम में जाकर फ्री में देखे जा सकते हैं। उन्होंने अपने बयान में बताया कि राजगीर में होने वाले मेंस एशिया कप के सभी मैच के लिए एंट्री को फ्री कर दिया गया है। ऐसे में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नए राजगीर हॉकी स्टेडियम में चलने वाली इस प्रतियोगिता के लिए फैंस का जमा होना बनता है।

विज्ञापन

कैसे मिलेगा फ्री टिकट?

हॉकी इंडिया ने बताया कि TicketGenie की ऑफिशियल वेबसाइट या हॉकी इंडिया के ऐप से एशिया कप की मुफ्त टिकट बुक की जा सकती है। आपको इसके बाद वर्चुअल टिकट मिलेगा और इसकी मदद से आप स्टेडियम में एंट्री ले पाएंगे। आपको यहां नाम, उम्र समेत कुछ जरुरी जानकारी भरनी है और इसके बाद आप राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का लुत्फ उठा पाएंगे।

हॉकी एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

  • फॉरवर्ड – मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह
  • मिडफील्डर – राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद
  • डिफेंडर – सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह
  • गोलकीपर – कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा
  • रिजर्व ऑप्शन: नीलम संजीप और सेल्वम करथी

2026 विश्व कप के लिए क्वालीफायर मिलेगा

एशिया कप जीतने वाली टीम को न सिर्फ ट्रॉफी मिलेगी, बल्कि 2026 में नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड कप में भी जगह मिलगी। हॉकी एशिया कप क्वालीफायर के रूप में काम करेगा।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ