---विज्ञापन---

खेल angle-right

एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहेंगे हरमनप्रीत सिंह, ऐसा है टीम इंडिया का स्क्वाड

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय हॉकी टीम का 18 सदस्यीय स्क्वाड सामने आ चुका है। हरमनप्रीत सिंह एकबार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

---विज्ञापन---

Hockey Team India: बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक खेला जाएगा। जिसको लेकर टीम इंडिया के 18 सदस्यीस स्क्वाड का ऐलान भी हो चुका है। हरमनप्रीत सिंह एकबार फिर से भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। एशिया कप को लेकर भारतीय हॉकी टीम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह भी अपनी-अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया का हिस्सा थे। इसके अलावा गोलकीपिंग की जिम्मेदारी सूरज और पाठक पर रहने वाली है।

विश्व कप के टिकट पर टीम इंडिया की नजर

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय हॉकी टीम एशिया कप का खिताब जीतकर एफआईएच विश्व कप का टिकट हासिल करना चाहेगी। विश्व कप साल 2026 में खेला जाएगा। जिसकी शुरुआत 14 अगस्त से होगी और आखिरी मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा। विश्व कप के सभी मैच नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले जाएंगे। टीम इंडिया ने महज एकबार ही विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। साल 1975 में भारतीय हॉकी टीम चैंपियन बनी थी।

---विज्ञापन---

भारत ने 3 बार जीता है एशिया कप का खिताब

भारतीय हॉकी टीम ने 3 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। साल 2003, 2007 और 2017 में टीम खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा 5 बार भारतीय टीम उपविजेता रही है। पिछली बार एशिया कप टूर्नामेंट जकार्ता में खेला गया था और टीम इंडिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था।

ऐसा है टीम इंडिया का स्क्वाड

गोलकीपर- सूरज करकेरा, कृष्ण बी पाठक

---विज्ञापन---

डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह

मिडफील्ड- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह

---विज्ञापन---

फॉरवर्ड- मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह

रिजर्व खिलाड़ी- नीलम संजीप सेस, सेल्वम कीर्ति

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2025 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola