FIFA World Cup 2026: टूट गया फ्रांस का 'घमंड'! स्पेन ने 2-0 से हराकर कटाया फाइनल का टिकट

Spain Defeated France by 2-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाने के लिए फ्रांस और स्पेन के बीच डैलस स्टेडियम में भिड़ंत हुई. इस मैच में स्पेन का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने जीत दर्ज करके फ्रांस का घमंड तोड़ दिया.

Spain Defeated France by 2-0

स्पेन की धमाकेदार जीत (Image: Twitter/X)

Spain Defeated France by 2-0: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिला. दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार था और इसी वजह से फैंस एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि, स्पेन के डिफेंस ने फ्रांस को बैकफुट पर लगा खड़ा किया और 2-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया. फ्रांस इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन स्पेन ने उनका घमंड तोड़ उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया

स्पेन और फ्रांस के बीच सेमीफाइनल मैच डैलस स्टेडियम से हुआ था. इस मैच की शुरुआत में ही फ्रांस को झटका तब लगा, जब मिडफील्डर एड्रियन रेबियोट को येलो कार्ड मिला. इससे फ्रांस का डिफेंस दबाव में आ गया और फिर 22वें मिनट में मिकेल ओयार्जाबाल ने शानदार गोल करके स्पेन को 1-0 की बढ़त दिला दी.

विज्ञापन

फ्रांस को मैच में एक और झटका तब लगा, जब उनके महत्वपूर्ण सेंटर बैक विलियम सलीबा चोटिल हो गए. उनकी जगह मैक्सिन लैक्रोइक्स मैदान पर आए. स्पेन ने मैच के 58वें मिनट में एक और गोल दागा और बढ़त 2-0 की कर दी. इसके बाद फ्रांस ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन स्पेन ने उन्हें सफल नहीं होने दिया. फुल टाइम तक स्कोर 2-0 से स्पेन के पक्ष में रहा और उन्होंने सेमीफाइनल मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन

कब होगा स्पेन का फाइनल?

अब जीत के साथ स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. उनकी भिड़ंत 20 जुलाई को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी. बता दें कि फ्रांस अभी एक और मैच खेलेगी. उनकी भिड़ंत दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से नंबर 3 स्पॉट के लिए 18 जुलाई को होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ