शादी रचाते ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नया लुक आया सामने, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया गदर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की. अब उन्होंने नए लुक के साथ फुटबॉल के मैदान पर भी वापसी कर ली है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं.

RONALDO

(Photo: Cristiano Ronaldo Instagram)

Cristiano Ronaldo: हाल ही में फुटबॉल जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फैंस को इस बारे में जानकारी दी. दोनों 11 साल से रिलेशनशिप में थे. एक बार फिर रोनाल्डो चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने अपने लुक में बदलाव किया है. उनका बहुत शानदार और अलग अंदाज सामने आया है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं. दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है.

विज्ञापन

रोनाल्डो की तस्वीरों ने मचाया तहलका

रोनाल्डो ने शादी के कुछ दिन बाद ही फुटबॉल के मैदान पर वापसी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर कीं और कैप्शन में ‘बैक’ लिखा. रोनाल्डो ने बता दिया है कि वो धमाले मचाने के लिए तैयार हैं. तस्वीरों में रोनाल्डो हमेशा की तरह फिट लगे. हालांकि, इस बार दर्शकों की नजरें उनके नए हेयरस्टाइल पर ज्यादा गईं. सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

रोनाल्डो ने नए हेयरकट के साथ ब्लॉन्ड कलर कराया है. उन्होंने बाल भी छोटे किए हैं. रोनाल्डो इस लुक में काफी स्टाइलिश और स्मार्ट लग रहे हैं. रोनाल्डो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. कुछ ही घंटों बाद रोनाल्डो की फोटोज को 70 साल से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे.

विज्ञापन

कौन हैं रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जीना?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जीना रोड्रिगेज की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी. रोनाल्डो के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले जॉर्जीना सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थीं. उनका जन्म 27 जुलाई 1994 को अर्जेंटीना के बुएनोस एरेस में हुआ था. जॉर्जीना के पिता अर्जेंटीना से हैं और उनकी मां स्पेनिश हैं.

जॉर्जीना स्पेन के एक छोटे से शहर जाका में पली-बढ़ीं. रोनाल्डो को डेट करने के चलते जॉर्जीना काफी जल्दी लोकप्रिय हो गईं. मौजूदा समय में वो लगभग 96 करोड़ की मालिकन हैं. वो मॉडलिंग भी करती हैं. इसके अलावा अलग-अलग तरह के बिजनेस भी जॉर्जीना करती हैं. रोनाल्डो और जॉर्जीना की दो बेटियां अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ