रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जीना के आगे बॉलीवुड और क्रिकेट सितारे पड़े फीके, नेटवर्थ देखकर रह जाएंगे हैरान!

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक शानदार तस्वीर पोस्ट कर इसके बारे में फैंस को बताया है. आइए आपको जॉर्जीना की कुल संपत्ति के बारे में बताते हैं.

RONALDO

(Photo: Cristiano Ronaldo Instagram)

Georgina Rodriguez Net Worth: फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उन्होंने अपने खेल से नहीं बल्कि निजी जीवन से महफिल लूटी है. उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी रचा ली है. पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी. दोनों 11 साल से रिलेशनशिप में थे. रोनाल्डो ने खुद इंस्टाग्राम पर फैंस को इस बारे में जानकारी दी. दोनों की जोड़ी को दर्शक पहले से काफी पसंद करते हैं. आइए आपको बताते हैं कि रोड्रिगेज की नेटवर्थ कितनी है.

विज्ञापन

जॉर्जीना रोड्रिगेज की नेटवर्थ

जॉर्जीना रोड्रिगेज भी बड़ी हस्ती हैं. कमाई के मामले में कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़ती हैं. Celebrity Net Worth के अनुसार, रोड्रिगेज की नेटवर्थ 10 मिलियन डॉलर (करीब 96 करोड़) है. रोड्रिगेज को रोनाल्डो के साथ रिलेशन की वजह से इंटरनेशनल स्टार पर पहचान मिली. इसके बाद उनके करियर में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. वो मशहूर मॉडल बन गईं. उन्होंने अभी तक वुमेंस हेल्थ, हार्पर्स बाजार, लव मैगजीन, वीआईपी मैगजीन और दीवा ई डोना जैसे पब्लिकेशन में काम किया है. यहां से उन्होंने अच्छी कमाई भी की है.

विज्ञापन

Netflix सीरीज से मिली अलग पहचान

Netflix के रियलिटी सीरीज आई एम जॉर्जीना की वजह से उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई. जनवरी 2022 में ये सीरीज रिलीज हुई थी. इसने फैंस को उनकी निजी लाइफ, करियर और लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाई. जॉर्जीना ने तब से फैशन, सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इंस्टाग्राम पर उनके 75 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हाल ही में जॉर्जीना ने अपने स्पोर्ट्सवियर ब्रांड Mimoa को शुरू करके बिजनेस में लंबी छलांग लगाई है.

विज्ञापन

रोनाल्डो-जॉर्जीना की कब हुई थी मुलाकात?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जॉर्जीना रोड्रिगेज काफी लंबे समय से चल रहा है. इनकी पहली मुलाकात 2016 में हुई थी. उस समय जॉर्जीना मैड्रिड में एक गुच्ची के स्टोर पर सेल्स असिस्टेंड के रूप में काम कर रही थीं. स्टोर पर ही रोनाल्डो उनसे मिले थे. दोनों पहली नज़र में ही एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे. वहां से इस रिश्ते की शुरुआत हुई थी. नवंबर 2017 में दोनों की पहली बेटी अलाना मार्टिना हुई. 2022 में रोनाल्डो और जॉर्जीना की दूसरी बेटी बैला का जन्म हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ