Commonwealth Games 2026 में क्यों गोल्ड नहीं जीत पाए नीरज चोपड़ा? जानिए किन चुनौतियों ने रोका रास्ता

Commonwealth Games 2026 में भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीता. उनसे फैंस ने गोल्ड की उम्मीद की थी. हालांकि, कुछ कारणों से वो बड़ा कारनामा नहीं कर पाए. उन्होंने खुद इसे लेकर बड़ा बयान दिया है.

CWG 2026

Neeraj Chopra (PIC Credit -ANI)

Neeraj Chopra: Commonwealth Games 2026 में भारत ने अभी तक 23 मेडल अपने नाम किए हैं. खिलाड़ियों ने इस बार एथलेटिक्स में बढ़िया प्रदर्शन किया. खैर जैवलिन थ्रो का फाइनल भी हो गया है. भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से गोल्ड की उम्मीद सभी ने लगाई थी, लेकिन उनके हाथ सिल्वर ही लगा. श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिरागे ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और 89.75 मीटर का थ्रो करके गोल्ड अपने नाम कर लिया. खैर इवेंट के बाद नीरज का रिएक्शन भी सामने आ गया है. उन्होंने बताया कि किन चुनौतियों का उन्हें सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने जताई खुशी

गोल्ड नहीं जीत पाने का थोड़ा मलाल नीरज चोपड़ा को जरूरत है. उन्होंने कहा, “मुझे खुशी है कि यशवीर ने अपने बेस्ट प्रदर्शन किया. साथ में पोडियम पर खड़ा होना अच्छा लगता है. राष्ट्रगान बजते हुए सुनना हमेशा बढ़िया लगता है. मैंने इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन किया है. मेरी वापसी अच्छी चल रही है. आगे भी खूब प्रतियोगिताएं हैं. इस वजह से मैं काफी खुश हूं”.

विज्ञापन

फिटनेस को लेकर दिया बयान

नीरज चोपड़ा ने चोट से वापसी की थी. एक समय लग रहा था कि वो कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, लेकिन उन्होंने तगड़ी रिकवरी की. नीरज ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा, “गोल्ड जीतने का ज्यादा दबाव नहीं है. फर्क तब पड़ता है जब आप 100 प्रतिशत फिट होते हैं. तब आपके पास लड़ने का जज्बा भी होता है. जब आप चोट से वापसी कर रहे होते हैं तो आपको थोड़ा सावधान रहना होता है. मैं भी काफी सावधान था. मैं पूरी ताकत से थ्रो करना चाहता लेकिन हालत की की वजह से कंट्रोल किया.”

विज्ञापन

ठंड में होती है दिक्कत

नीरज चोपड़ा ने बताया कि उन्हें ठंड की वजह से भी काफी दिक्कत हुई. उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ एक ही अच्छा थ्रो किया था. अन्य थ्रो भी बेहतर हो सकते थे लेकिन जैवलिन सही से उड़ नहीं पाया. जैवलिन अपनी पर भी नहीं रह पा रहा था. मैं ठंड में कभी भी अपना बेस्ट नहीं दे पाता हूं. मुझे गर्म मौसम ठीक लगता है क्योंकि मेरे अंदर भारतीय खून है.”

ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा से मीराबाई चानू तक…भारत के लिए CWG 2026 में मेडल जीतने वाले सभी 23 एथलीट्स की लिस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ