CWG 2026: अरुंधति ने भारत को जिताया 11वां गोल्ड, लवलीना ने सिल्वर तो उन्नति ने जीता ब्रॉन्ज, अब तक 35 मेडल पर कब्जा

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा बरकरार है. बॉक्सिंग में अरुंधति चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता, तो वहीं जूडो में उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. जबकि लवलीना ने सिल्वर मेडल जीता है. इसी के साथ भारत के मेडल की संख्या अब 35 तक पहुंच गई है.

arundhati choudhary, unnati sharma and Lovlina Borgohain

Pic Credit- X

Commonwealth Games 2026: भारत ने 1 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है. जिसे भारतीय खिलाड़ी जारी रख रहे हैं. बॉक्सिंग में पहले अरुंधति चौधरी ने धमाकेदार प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल को अपने नाम किया है. वहीं इससे पहले जूडो में उन्नति शर्मा ने भी कमाल का कमबैक करके ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया. हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन फाइनल मुकाबला हार गई, लेकिन उन्होंने भी सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

अरुंधति चौधरी ने भारत को जिताया 11वां गोल्ड 

महिला 70 किलोग्राम वर्ग में भारत की अरुंधति चौधरी फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरी. जहां पर उनका सामना इंग्लैंड की शैंटेल रीड से हुआ. फाइनल मुकाबले में अरुंधति चौधरी का आत्मविश्वास देखने लायक था. पहले दोनों राउंड में अरुंधति चौधरी और शैंटेल रीड के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा था. लेकिन आखिरी राउंड में अरुंधति ने धमाका किया. 

विज्ञापन

जिसके कारण ही उन्होंने फाइनल जीतकर भारत को बॉक्सिंग में 5वां और ओवरऑल 11वां गोल्ड मेडल जिताया. हालांकि महिला 75 किलोग्राम वर्ग में भारत की लवलीना बोरगोहेन को फाइनल मुकाबले में हार मिली.

उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से हुआ. जहां पर पहले 2 राउंड में इन दोनों के बीच भी टक्कर का मुकाबला हुआ. हालांकि आखिरी राउंड में लवलीना पिछड़ गई, जिसके कारण ही उन्हें अब सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: CWG 2026: बॉक्सिंग में जैस्मीन और प्रीति ने जीता गोल्ड, भारत के खाते में अब तक 7 गोल्ड मेडल

उन्नति शर्मा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल 

जूडो में 1 अगस्त को भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. हालांकि उन्नति शर्मा ने सेमीफाइनल में हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में धमाकेदार कमबैक किया. महिला 63 किलोग्राम वर्ग में उन्नति शर्मा का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका की स्काई नोएस्टर से हुआ. जहां पर उन्नति ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करके सिर्फ 1 मिनट 7 सेकंड में ही इप्पोन करके मैच खत्म कर दिया. इसी के साथ उन्होंने भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 35वां मेडल भी दिलाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ