Asian Para Games: शीतल-तोमन की जोड़ी ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, गोल्ड जीतकर लूटी वाहवाही

Asian Para Games में टीम इंडिया के लिए आज का दिन भी शानदार रहा है. भारत ने 16वां गोल्ड जीत लिया है. शीतल और तोमन की जोड़ी ने तीरंदाजी में इतिहास रचकर भारत का नाम रोशन किया. इनकी सालों की मेहनत रंग लाई है.

Asian Para Games

भारत ने जीता 16वां गोल्ड (Photo: X)

Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत की सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में पहले गोल्ड जीता. इसके बाद स्वाति चौधरी ने ऐतिहासिक सिल्वर अपने नाम किया. अब एक और सफलता भारत को मिल गई है. शीतल देवी और तोमन कुमार ने इंडिया को गोल्ड दिलाया है. इस भारतीय जोड़ी ने पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम के फाइनल में इंडोनेशिया को 151-148 से हराया. दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. भारत के दोनों खिलाड़ियों ने अंत तक संयम बनाए रखा और गोल्ड हासिल किया. इसी के साथ भारत के गोल्ड की संख्या 16 पहुंच गई है.

विज्ञापन

शीतल देवी और तोमन कुमार का तगड़ा प्रदर्शन

भारत और इंडोनेशिया के बीच फाइनल में काफी रोमांच देखने को मिला. दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. शीतल देवी और तोमन कुमार ने पहले रांडड में 38-37 की बढ़त हासिल की. दूसरे राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और स्कोर 39 पहुंचाया. इस तरह भारत को 77-73 की मजबूत बढ़त मिली. तीसरे राउंड में शीतल और तोमन ने 36 अंक बनाे. दोनों को तीन अंकों की बढ़त मिली. अंत में दोनों ने 38 का स्कोर बनाया. इसके साथ ही 151-148 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया. शीतल और टोमन ने चीनी ताइपे के युन-ह्सियन ली और ज्युन-काई यांग को सेमीफाइनल में हराया था. वहां पर भी कड़ा मैच देखने को मिला. भारतीय टीम ने 142-141 के कड़े मुकाबले से फाइनल में प्रवेश किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asian Para Games: सुवर्णा राज ने भारत के लिए जीता 15वां गोल्ड, डिस्कस थ्रो में रचा इतिहास

सुवर्णा राज ने भी जीता गोल्ड

भारत की तरफ से सुवर्णा राज ने भी इतिहास रच दिया है. उन्होंने वुमेंंस की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया. उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की. ईरान की शाहला हदीदी ने सिल्वर अपने नाम किया. वहीं वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. आर्चरी में स्वाति को भी सफलता मिली. उन्होंने W1 कैटेगरी में भारत के लिए पहला मेडल जीता. वुमेंस व्यक्तिगत फाइनल में उन्हें चीन की सेन मेंगकान से हार मिली. स्वाति गोल्ड जीतने से चूक गई लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. भारत के अभी तक कुल 16 गोल्ड हो चुके हैं. इसके अलावा 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज जीते हैं. कुल 71 मेडल के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर चल रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ