MS Dhoni Retirement On Independence Day: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा है।आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। लेकिन आज के दिन 2020 में क्रिकेट फैंस को एक बड़ा झटका लगा था। आज के दिन ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
सोशल मीडिया पर किया था ऐलान
किसी भी फैन ने उस समय धोनी ऐसे फैसले की उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उनके इस पोस्ट से फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए थे। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, ‘इस सफर में आप के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। 19:29 बजे से मुझे रिटायर्ड समझा जाए।’
इस वीडियो पोस्ट में धोनी ने टीम इंडिया के साथ अपने यादगार पलों को भी शेयर किया था। इस वीडियो पोस्ट में बॉलीवुड का फेमस गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है’ चल रहा था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान, ये स्टार खिलाड़ी बने कप्तान
दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उन्ही की कप्तानी में 2011 के वनडे वर्ल्ड कप को भी भारत ने अपने नाम किया था। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को भी जीता था। इस जीत के बाद धोनी दुनिया के एकमात्र ऐसे कप्तान बन गए थे, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े को जीता हो।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा हॉट हैं जैस्मिन वालिया; हार्दिक संग उड़ रही डेटिंग की अफवाह, देखें Photos
कुछ ऐसा रहा है धोनी का रिकॉर्ड
अगर धोनी के करियर बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 350 वनडे मैचों में 50. 57 के औसत से 10773 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 98 टी20 मैचों में 1617 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
39 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines