On This Day: मेलबर्न में रहाणे ने खेली थी विजयी पारी, बॉक्सिंग डे-टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल

On This Day : आज के दिन साल 2021 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे ने बॉक्सिंग डे-टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इस मैच में रहाणे टीम इंडिया के कप्तान भी थे।

ajinkya rahane

ajinkya rahane

On This Day : टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा और बॉक्सिंग डे-टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। वहीं आज के दिन साल 2021 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अजिंक्य रहाणे ने बॉक्सिंग डे-टेस्ट में मेलबर्न के मैदान पर शानदार शतकीय पारी खेल कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने लगाया था शतक

साल 2021 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बॉक्सिंग डे-टेस्ट मेलबर्न में खेला गया था। उस वक्त विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। इस मैच में रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न में 112 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली उस मैच का हिस्सा नहीं थे, जिससे बल्लेबाजी को लेकर टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ी हुई थी, लेकिन रहाणे ने मोर्चा संभाला और एक विजयी पारी खेली।

विज्ञापन

विज्ञापन

मेलबर्न में खेला जा रहा बॉक्सिंग डे-टेस्ट

अब एक बार फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे-टेस्ट खेला जा रहा है। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 474 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 140 रन की पारी खेली। इसके अलावा सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक लगाए। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3 और आकाश दीप ने 2 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

फिलहाल सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया और दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। इसके अलावा तीसरा मैच गाबा में ड्रॉ रहा था। अब ये चौथा मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, जो टीम इस मैच को जीतेगी वो सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ