हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: ओमान ने किया टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप में बदल गया कप्तान

Oman Squad T20 World Cup 2024: ओमान ने टी 20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। आकिब इलियास को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
Oman Squad T20 World Cup 2024 Aqib Ilyas Captain

Oman Squad T20 World Cup 2024: ओमान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ नए कप्तान की भी घोषणा की गई है। ऑलराउंडर आकिब इलियास को टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि पूर्व कप्तान जीशान मकसूद भी टीम में शामिल किए गए हैं। इलियास की उम्र 36 साल है।

आठ साल पहले किया था डेब्यू

उन्होंने 2016 में ओमान के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने सुल्तान अहमद की जगह ली थी। उन्होंने 2021 में टीम का नेतृत्व किया था। हाल ही में हुए ACC प्रीमियर कप के फाइनल में जगह बनाने वाली टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। टी20 विश्व कप 2021 में टीम के 8 खिलाड़ी इस बार भी वर्ल्ड कप खेलेंगे।

”विश्व कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं”

आकिब ने कहा- यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा लक्ष्य ओमान का बेहतर प्रदर्शन और टीम को जीत दिलाना है। हम विश्व कप के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गेंदबाजी में बाएं हाथ के यॉर्कर एक्सपर्ट बिलाल खान प्रमुख गेंदबाज रहेंगे। सलामी बल्लेबाज जतिंदर सिंह और समय श्रीवास्तव टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PBKS Vs CSK: मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे को क्या हुआ?

ग्रुप बी में शामिल है टीम

गेंदबाजी में कलीमुल्लाह और फैयाज बट के साथ ही नए खिलाड़ी शकील शामिल होंगे। ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप बी में शामिल है। सभी टीमें 25 मई तक बदलाव कर सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: नेपाल ने किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी टीम की कमान

ओमान की विश्व कप टीम:

आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी (विकेट कीपर), मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC T20 Ranking: बाबर आजम बन सकते हैं नंबर-1, सूर्यकुमार यादव की बादशाहत पर खतरा

रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट: 

जतिंदर सिंह, समय श्रीवास्तव, सुफयान महमूद, जय ओडेड्रा

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रिंकू सिंह ने क्यों नहीं बनाई 15 खिलाड़ियों में जगह, हो गया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola