Olympics Games 2024: इस साल का ओलंपिक गेम्स का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने वाला है। इसको लेकर खिलाड़ियों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। ओलंपिक खेल में कई देश के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। ऐसे में इसको लेकर फैंस में खूब क्रेज भी देखने को मिलता है। 2028 ओलंपिक से क्रिकेट को भी शामिल कर लिया जाएगा। इससे फैंस और अधिक उत्साह के साथ इसका आनंद ले सकेंगे। इस कड़ी में ओलंपिक 2024 को लेकर ऐसा फैसला लिया गया है, जिससे आप भी हैरान हो जाएंगे। पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स 2024 में सेक्स की वापसी हो चुकी है। खिलाड़ियों को ओलंपिक के दौरान सेक्स करने के लिए 3 लाख कंडोम बांटे जाएंगे। जानिए क्या है इसका असली कारण।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या पंजाब का भी बदल गया कप्तान? फोटो में धवन की जगह नजर आए जितेश शर्मा
2020 में संबंध बनाने पर था प्रतिबंध
बता दें कि सरकार ने ओलंपिक के दौरान सेक्स करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। साल 2020 में कोविड की एंट्री के बाद सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे से दूरी बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन अब ओलंपिक के डायरेक्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ओलंपिक के दौरान सेक्स करने का जो प्रतिबंध लगाया हुआ था उसे हटा दिया गया है। ऐसे में अब ओलंपिक के दौरान क्वार्टर में रहने वाले एथलीटों को 3 लाख कंडोम बांटे जाएंगे, ताकि वह अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर सकें। बता दें कि एथलीट को कंडोम तो 2020 ओलंपिक के दौरान भी बांटे गए थे, लेकिन किसी को भी फिजिकल रिलेशन बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी। सभी खिलाड़ियों को एक दूसरे से साढ़े 6 फुट की दूरी बनाने के लिए कहा गया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 17वें सीजन से पहले आधी से ज्यादा फ्रेंचाइजी ने बदले अपने कप्तान, यहां देखिए पूरी लिस्ट
पहली बार 1988 ओलंपिक में बांटे गए थे कंडोम
आपको जानकर हैरानी होगी कि ओलंपिक खेल के दौरान कंडोम बांटने की प्रथा दशकों से चली आ रही है। ओलंपिक के दौरान पहली बार कंडोम 1988 में बांटे गए थे। इस दौरान खिलाड़ियों को 8,500 कंडोम बांटे गए थे, लेकिन इससे खिलाड़ियों की जरूरत पूरी नहीं रही थी, इस कारण से बाद में वितरित करने के लिए कंडोम की संख्या बढ़ा दी गई। साल 2000 में आयोजित सिडनी ओलंपिक में एथलीटों को कुल 70 हजार कंडोम बांटे गए थे, लेकिन यह भी कम पड़ गए थे। इस कारण से बाद में 20 हजार और कंडोम बांटे गए थे।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ही क्यों? क्या CSK ने इन 2 खिलाड़ियों के साथ किया धोखा!
क्यों बांटे जाते हैं कंडोम
वहीं, वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट की मानें तो 2016 में आयोजित रियो ओलंपिक में कुल साढ़े 4 लाख कंडोम महिलाओं और पुरुष को बांटे गए थे। स्काई न्यूज ने इसको लेकर रिपोर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार खिलाड़ियों को कंडोम इसलिए बांटे जाते हैं, ताकि वह एक दूसरे के साथ संबंध बनाने के बहाने घुल-मिल सकें। यही कारण है कि 2024 ओलंपिक में भी एक बार फिर से कंडोम बांटे जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या धोनी पर था दबाव? या अपनी मर्जी से छोड़ी कप्तानी; जानिए पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines