The Most Strange Olympic Marathon Ever : ओलंपिक गेम्स को खेलों का महाकुंभ यूं ही नहीं कहा जाता है। इन खेलों का इतिहास चैंपियंस, रिकॉर्ड्स और अद्भुत कहानियों से भरा हुआ है। लेकिन, इनमें फनी, इमोशनल और दुखी करने वाले किस्से भी हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ओलंपिक में हुई एक अजीबोगरीब मैराथन के बारे में जिसे ओलंपिक इतिहास का सबसे अजीब घटनाक्रम भी कहा जाता है। इस मैराथन के ‘विनर’ ने दौड़ की आधी दूरी एक कार में लिफ्ट लेकर पूरी की थी। आइए जानते हैं यह पूरा मामला और इसकी सच्चाई कैसे सामने आई।
यह वाकया है साल 1904 में हुए सेंट लुइस ओलंपिक का। इस मैराथन में एक-दो नहीं बल्कि कई ऐसी अजीब घटनाएं हुईं जिनकी वजह से यह ओलंपिक मैराथन हमेशा याद की जाएगी। 39.99 किलोमीटर की इस दौड़ में प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए थे। इसमें 32 लोगों ने हिस्सा लिया था लेकिन फिनिश केवल 14 लोग कर पाए थे। यह मैराथन के मामले में ओलंपिक इतिहास का सबसे कम आंकड़ा था। इस रेस को सबसे पहले खत्म करने वाले रनर का नाम फ्रेड लोर्ज था। अमेरिका के रहने वाले लोर्ज ने एक साल बाद बोस्टन मैराथन जीती थी।
लिफ्ट लेकर तय की आधी मैराथन
जब लोर्ज को विनर्स ट्रॉफी दी जा रही थी तभी उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति एलिस रूजवेल्ट की बेटी ने खुद लोर्ज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम को रुकवा दिया था। बाद में पता चला था कि मैराथन के दौरान लोर्ज के पैर की मांसपेशियों में दिक्कत आ गई थी और मैराथन का लगभग आधा हिस्सा उन्होंने लिफ्ट लेकर पूरा किया था। फिनिश लाइन के आने से कुछ पहले वह कार से कूद गए और दौड़ते हुए मार्क को पार किया। बाद में लोर्ज ने कहा था कि मैंने रेस केवल मजाक के तौर पर पूरी की थी और मेरा इस नाटक को पूरा करने का कोई इरादा नहीं था।
ये भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे Paris Olympics 2024 की ओपनिंग सेरेमनी
ये भी पढ़ें: ओलंपिक सेरेमनी से ठीक पहले पुतिन के जासूस ने किया फ्रांस में बड़ा हमला!
ये भी पढ़ें: हिजाब पहनने पर एथलीट ओपनिंग सेरेमनी से बाहर! फ्रांस में मचा नया बवाल
संबंधित खबरें
CSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
35 mins agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
8 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
10 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines