149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा करिश्मा

इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रच दिया है. 149 साल के टेस्ट इतिहास में आज तक कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था. लेकिन रॉबिनसन ने इतिहास रच दिया.

Cricket News (84)

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से लंदन में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 149 सालों बाद ऐसा कारनामा किया है. इसके साथ ही उन्होंने खास लिस्ट में जगह बना ली है.

विज्ञापन

ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड की पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करते हुए रॉबिन्सन ने तीन विकेट लिए, जिनमें डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रविंद्र शामिल थे. इससे तेज गेंदबाज ने इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

रॉबिन्सन इंग्लैंड के लिए 149 साल के क्रिकेट इतिहास में टेस्ट मैच के पहले ओवर में तीन या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी ऐसा कारनामा नहीं कर पाया है. लेकिन अब रॉबिनसन ने ये उपलब्धि अपने नाम कर ली. रॉबिन्सन अब नुवान जोयसा इरफान पठान , डेनियल वेटोरी , हारिस सोहेल, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के खास क्लब में जुड़ गए हैं. इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पहले ओवर में हैट्रिक लेकर ये उपलब्धि हासिल की थी.

रॉबिनसन का शानदार प्रदर्शन

रॉबिनसन ने इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 10.5 ओवर में गेंदबाजी की और 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 3.60 की रही. उन्होंने इस मैच में केन विलियमसन और रचिन रवींद्र जैसे खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने 140 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 113 रनों पर सिमट गई थी. वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 226 रन बनाए हैं, जिसका पीछा करने के लिए इंग्लैंड की टीम उतर चुकी है. इस मैच में अब तक गेंदबाजों का ही दबदबा देखने को मिल रहा है. बल्लेबाजों को गेंद खेलने में खासा तकलीफ हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ