हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: फ्लडलाइट को लेकर हुई गड़बड़ी पर एक्शन में ओडिशा सरकार, OCA से मांगा जवाब

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक में दूसरे वनडे के दौरान फ्लडलाइट खराब हो गई, जिसकी वजह से मैच थोड़ी देर रुका रहा। इस मामले पर ओडिशा सरकार ने एक्शन लिया है।

विज्ञापन
Team India Floodlight

India vs England: टीम इंडिया ने रविवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच जीतकर वनडे सीरीज अपने नाम की। यह मैच फ्लडलाइट खराब होने की वजह से कुछ देर के लिए रुका भी रहा। इसकी वजह से खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को भी परेशानी हुई। अब इस पूरे मामले पर ओडिशा सरकार ने ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) से सवाल पूछा है, साथ ही लिखित रूप में स्पष्टीकरण भी मांगा है।

मैच में जब फ्लडलाइट खराब हुई, उस समय टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए थे। तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ उप-कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर थे। फ्लडलाइट खराब होने के बाद दोनों भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की टीम के साथ डगआउट में चले गए। बताया जा रहा है कि समस्या एक जनरेटर में थी जो छह लाइटों में से एक को बिजली दे रहा था। इसकी वजह से ही मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें: आपस में भिड़े शोएब अख्तर और हरभजन, एक-दूसरे को मारा धक्का, VIDEO वायरल

ओडिशा सरकार ने मांगा जवाब

घटना के बाद ओडिशा सरकार का स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट हरकत में आया है। सरकार ने OCA को लिखे पत्र में कहा, ‘हम इस बारे में डिटेल में स्पष्टीकरण चाहते हैं कि ऐसा क्यों हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।’ सरकार ने यह भी जानने पर जोर दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है। ओसीए को दस दिनों के अंदर यह रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

बढ़ गया बवाल

इस घटना की वजह से राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली है, जहां राज्य की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करने में भाजपा सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाए। इस पूरे मामले पर अब हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि ओसीए आगे क्या कदम उठाएगा। वहीं फैंस को उम्मीद है कि भविष्य के मैचों में इसको लेकर बेहतर व्यवस्था की जाएगी ताकि मैच बिना किसी रुकावट के आयोजित होते रहें।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: सीरीज जीतकर भी खुश नहीं कप्तान रोहित? इशारों-इशारों में खिलाड़ियों को दी नसीहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें