ICC ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है, लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आईसीसी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की थी, जो कई टीमों को पसंद नहीं आया है. वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने आपत्ति जताई है. दोनों क्रिकेट बोर्डों ने आईसीसी के सामने कई सवाल उठाए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के करीब दो सप्ताह बाद भी उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिला है.
स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर उठाए सवाल
आईसीसी ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव का ऐलान किया था, जिसके मुताबिक इस बार टूर्नामेंट में 10 की जगह 14 टीमें हिस्सा लेंगी और मुख्य टूर्नामेंट से पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी. नए फॉर्मेट में छोटी और एसोसिएट टीमों के लिए मुख्य वर्ल्ड कप तक पहुंचने का रास्ता पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है. खास तौर पर एसोसिएट देशों को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त चरणों से गुजरना होगा. इसी व्यवस्था को लेकर स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने सवाल उठाए हैं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के अलावा कुछ अन्य सहयोगी सदस्य आईसीसी के साथ दो दौर की बैठक कर चुके हैं. इन बैठकों में वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट को लेकर सवाल उठाए गए थे. दोनों बोर्डों ने आईसीसी से अपने सवालों के जवाब और नए फॉर्मेट की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता मांगी थी. हालांकि, करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी उन्हें कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है, जिसे उन्होंने निराशाजनक और अपमानजनक बताया है.
सुपर सीरीज में बाहर होने का खतरा
वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट के अनुसार, 14 टीमों के मुख्य टूर्नामेंट से पहले एक सुपर सीरीज होगा. इसमें 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली टीमें आपस में मुकाबला करेंगी. इस चरण में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीम ही आगे बढ़कर वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाए रखेगी, जबकि बाकी दो टीमों का सफर वहीं खत्म हो जाएगा. स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स का मानना है कि इस व्यवस्था से एसोसिएट टीमों के मुख्य वर्ल्ड कप में पहुंचने की संभावनाएं कम हो सकती हैं. उनका कहना है कि इस तरह की प्रक्रिया से छोटी टीमों के लिए टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करना और मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- संदीप लामिछाने बने नेपाल के नए कप्तान, यौन उत्पीड़न का लग चुका है आरोप
वर्ल्ड कप क्वालीफायर की जगह भी अभी साफ नहीं
स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की टीमों ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जो फरवरी 2027 में खेला जाएगा. हालांकि, इन क्वालीफायर मुकाबलों की मेजबानी कहां होगी, इसे लेकर अभी तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. दोनों बोर्ड का मानना है कि वर्ल्ड कप में करीब डेढ़ साल से भी कम समय बचा है और ऐसे में टूर्नामेंट के फॉर्मेट और क्वालीफिकेशन प्रक्रिया के नियम में बदलाव चिंताजनक है. स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स की आपत्ति के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि आईसीसी इन सवालों का क्या जवाब देती है और क्या टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट में आगे कोई बदलाव होगा.
ये भी पढ़ें- ‘अच्छा है केएल राहुल कप्तान नहीं हैं’, पूर्व दिग्गज ने क्यों दिया ऐसा बयान?
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
12 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines